फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Risk: क्रिकेटर शुभमन गिल को डेंगू, कोलकता में 10 साल की बच्ची की मौत, जानिए कैसे रहें इससे सुरक्षित

Fri, 06 Oct 2023 06:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Oct 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
shubman gill dengue update, Dengue outbreak in West Bengal know how to prevent it
डेंगू संक्रमण के मामले - फोटो : istock

डेंगू बुखार के मामले भारत सहित पड़ोसी देशों में इन दिनों तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। बांग्लादेश में पिछले दिनों डेंगू के कारण करीब दो दशकों में पहली बार हालात काफी बदतर नजर आए। यहां इस साल अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो लाख से अधिक लोगों को डेंगू का शिकार पाया गया है। भारत के भी कई राज्यों में डेंगू के कारण हालात बिगड़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।



इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शुभमन गिल भी डेंगू के शिकार हो गए हैं, हालांकि इसकी आधारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में डेंगू के कारण हालात बिगड़ते हुए देखे जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश में फिलहाल डेंगू से किस तरह के हालात हैं और इससे सुरक्षित रहने के लिए किन उपायों का पालन करते रहने की सलाह दी जाती है?

shubman gill dengue update, Dengue outbreak in West Bengal know how to prevent it
शुभमन गिल को डेंगू - फोटो : istock

शुभमन गिल को डेंगू!

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि क्रिकेटर शुभमन गिल डेंगू की चपेट में हैं, हालांकि इसकी आधारिक पु्ष्टि नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर दी है, ''टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल की तबीयत ठीक नहीं है, वह संभवत: डेंगू से पीड़ित हैं। सूत्रों के मुताबिक शुभमन को तेज बुखार है, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

इसके अलावा देश के कई राज्यों से डेंगू को लेकर मिल रही खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। 

shubman gill dengue update, Dengue outbreak in West Bengal know how to prevent it
डेंगू का खतरा - फोटो : iStock

कोलकता में 10 साल के बच्ची की मौत

पश्चिम बंगाल के कई शहरों में डेंगू के कारण हालात बिगड़े हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निजी नर्सिंग में डेंगू के इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को एक सप्ताह से बुखार था, परीक्षण में डेंगू की पुष्टि हुई जिसके बाद से हालात लगातार बिगड़ती चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जुलाई में डेंगू का प्रकोप शुरू होने के बाद से इस वेक्टर जनित बीमारी के कारण अस्पताल में कम से कम आठ बच्चों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shubman gill dengue update, Dengue outbreak in West Bengal know how to prevent it
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

दिल्ली-एनसीआर में भी हालात ठीक नहीं

डेंगू के कारण राजधानी दिल्ली और एनसीआर के भी अस्पतालों में रोगियों की भीड़ बढ़ती हुई देखी जा रही है। डॉक्टर्स कहते हैं, इन दिनों ओपीडी में बुखार की शिकायत के साथ आने वाले  ज्यादातर लोगों में डेंगू की पुष्टि की जा रही है। हालांकि अधिकतर लोग आसानी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। पिछले रिपोर्ट्स में राजधानी दिल्ली में डेंगू के सबसे खतरनाक स्ट्रेन डेन-2 की पुष्टि की गई थी जिसके कारण गंभीर रोग का जोखिम अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
shubman gill dengue update, Dengue outbreak in West Bengal know how to prevent it
मच्छरों से करें बचाव - फोटो : Istock

सभी लोग बताव के करें उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मच्छरों के काटने से बचाव करना आपके लिए सबसे आवश्यक है। इसके लिए घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, मच्छरों के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि आप पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। अगर आपको डेंगू जैसे लक्षण कुछ दिनों से बने हुए हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed