फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांस की तरंगों और खांसी की आवाज सुनकर कोरोना के इलाज में मदद करेगा यह खास उपकरण

Thu, 16 Apr 2020 01:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Scientist develop a machine for coronavirus test by sound of Caugh and breath wave
सांकेतिक तस्वीर

बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के शोधकर्ता कोरोना वायरस के निदान के लिए एक उपकरण पर काम कर रहे हैं। यह उपकरण श्वसन तरंगों, खांसी और अन्य ध्वनियों के आधार पर इलाज में मदद करेगा। इस उपकरण को मंजूरी मिलने के बाद इससे इस तरह से जांच की जा सकेगी, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को कम खतरा होगा और मौजूदा जांच विधि की तुलना में जल्द परिणाम सामने आ सकते हैं। वैज्ञानिक कोरोना के इलाज में मदद करने वाले इस उपकरण के विकास की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में सांस संबंधी समस्याएं शामिल हैं, इसलिए श्वसन तरंगों के जरिए बीमारी के बायोमार्कर का पता लगाना आसान होगा। 

Scientist develop a machine for coronavirus test by sound of Caugh and breath wave
Research

ध्वनि तंरगें रिकॉर्ड करके जांच
आठ सदस्यीय टीम के शोधकर्ता ध्वनि विज्ञान में बीमारी के ‘बायोमार्कर’ का पता लगाने और ध्वनियों के स्तर की माप करने के बाद इस उपकरणों को तैयार कर सकेंगे। टीम के एक सदस्य ने बताया, बीमारी के प्रमुख लक्षणों में श्वसन संबंधी समस्याएं शामिल हैं और इस प्रोजेक्ट में प्रतिभागियों के सांस लेने की आवाज, खांसी की आवाज, श्वसन तंत्र से उत्पन्न होने वाली ध्वनि तरंगों को रिकॉर्ड करने की आवश्यकता होती है। संपूर्ण प्रक्रिया के लिए लगभग पांच मिनट की रिकॉर्डिंग समय की जरूरत होती है।

Scientist develop a machine for coronavirus test by sound of Caugh and breath wave
Research

दुनियाभर के शोधकर्ताओं को भेजेंगे डाटा
आईआईएससी के प्राध्यापक श्रीराम गणपति के नेतृत्व में जारी यह प्रोजेक्ट आंकड़े जुटाने के चरण में है। सांस और ध्वनि तरंगों की इन रिकॉर्डिंग के अलावा मरीज की उम्र, लिंग, स्थान के साथ स्वास्थ्य संबंधी तथ्य भी रिकॉर्ड किए जाएंगे। इसके डाटा को दुनियाभर के शोधकर्ताओ के साथ साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientist develop a machine for coronavirus test by sound of Caugh and breath wave
शोध - फोटो : फाइल फोटो

टीम के अनुसार, महामारी के मामलों की संख्या बढ़ रही है और संक्रमण की सरल, किफायती और तेज तरीके से जांच किया जाना कई देशों में स्वास्थ्य क्षेत्र, नीति निर्माण और आर्थिक पुनरुद्धार की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटक बना गया है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। यह प्रोजेक्ट फिलहाल आंकड़ा संग्रह चरण में है और इस उपकरण को पूर्ण मंजूरी मिलने से पहले इसे प्रयोगात्मक प्रक्रिया से गुजरना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed