फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayurveda Diet: वजन कम करने के लिए 'सात्विक आहार' को माना जाता है सबसे फायदेमंद, आप भी करिए इसका सेवन

Thu, 09 Jun 2022 06:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Jun 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
sattvic diet in hindi,  Weight Loss Tips Know Sattvic Diet Plan For Weight Loss in Hindi
वजन कम करने के लिए खाएं सात्विक आहार (सांकेतिक) - फोटो : iStock

हम किस तरह का भोजन करते हैं, यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुर्वेद कहता है, भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन के रूप में काम करता है। ऐसे में भोजन की प्रकृति जैसी होगी, शरीर पर उसका उसी आधार पर प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का जिक्र मिलता है, इसमें तामसिक, राजसिक और सात्विक भोजन के बारे में बताया गया है। इसमें  सात्विक आहार को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। सात्विक आहार का नाम संस्कृत शब्द सत्व से लिया गया है जिसका अर्थ है शुद्ध, यानी कि आहार की शुद्धता के आधार पर इस तरह का भोजन काफी लाभदायक माना जाता है।



वजन कम करने से लेकर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने तक के लिए सात्विक आहार के सेवन की आदत विशेष लाभप्रद मानी जाती है। सात्विक खाद्य पदार्थ हल्के और पौष्टिक  होते हैं जो आसानी से पच जाते हैं। डेयरी उत्पादों से लेकर  फल, सब्जियां, अनाज, मसाले और नट्स, सात्विक आहार का हिस्सा माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए सात्विक आहार का सेवन किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?

sattvic diet in hindi,  Weight Loss Tips Know Sattvic Diet Plan For Weight Loss in Hindi
सात्विक आहार के फायदे - फोटो : Istock

सात्विक आहार के लाभ

सात्विक आहार के सेवन के कई प्रकार के फायदे हैं। वजन कम करने, पाचन को बेहतर रखने के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए इसका नियमित सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। यह शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने के साथ आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करने और शरीर को फिट बनाए रखने में आपके लिए विशेष सहायक हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन पर जोर देते हैं। 

sattvic diet in hindi,  Weight Loss Tips Know Sattvic Diet Plan For Weight Loss in Hindi
वजन कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए सात्विक आहार?

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, सात्विक आहार में शामिल खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से वजन घटाने में सहायक हैं। सात्विक भोजन को तैयार करने के लिए तेल और फैट वाली चीजों के सीमित उपयोग पर जोर दिया जाता है। इसमें कच्चे/हल्के उबले हुए फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ये पाचन को ठीक रखने के साथ शरीर में अतिरिक्त फैट के जमाव को रोकते हैं, जिससे वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sattvic diet in hindi,  Weight Loss Tips Know Sattvic Diet Plan For Weight Loss in Hindi
पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

सात्विक आहार सब्जियों, फलों, बीन्स और नट्स सहित संपूर्ण पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन पर आधारित है। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन आपके शरीर को प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो उचित शारीरिक कार्य के लिए आवश्यक हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में फाइबर और पौधों पर आधारित खाद्यों की मात्रा को बढ़ाकर वजन कम करने मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
sattvic diet in hindi,  Weight Loss Tips Know Sattvic Diet Plan For Weight Loss in Hindi
पौष्टिक चीजों के सेवन की बनाएं आदत - फोटो : iStock

क्या कहते हैं अध्ययन?

अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग शाकाहारी आहार पैटर्न का पालन करते हैं, उनमें आमतौर पर मांसाहारी या तामसिक भोजन करने वालों की तुलना में बॉडी मास इंडेक्स बढ़ने का जोखिम कम होता है।  कई अध्ययनों से यह भी पता चला है कि शाकाहारी भोजन, मोटापा के शिकार लोगों में वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। शाकाहारी भोजन  में  उच्च फाइबर और कम कैलोरी वाली चीजें होती हैं जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed