{"_id":"5e39aa145f67a519c03fb0b5","slug":"rose-day-2020-benefits-of-rose-is-good-for-better-sleep-and-study-say-research-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rose Day 2020: प्यार बढ़ाने के साथ अच्छी नींद भी देता है गुलाब, जानें क्या कहती है रिसर्च","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Rose Day 2020: प्यार बढ़ाने के साथ अच्छी नींद भी देता है गुलाब, जानें क्या कहती है रिसर्च
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
rose
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। गुलाब के जरिए युवा अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं, क्योंकि प्रेम का प्रतीक गुलाब किसी के प्रति अपना आकर्षण जाहिर करने का जरिया होता है। रोज डे (Rose Day 2020) पर युवा अपने दिल की बात जाहिर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब केवल प्यार का इजहार करने का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी अच्छा है। आइए जानते हैं इस बारे में रिसर्च क्या कहती है:
2 of 7
rose
आपने गुलाब जल का प्रयोग तो किया ही होगा। पकवानों में स्वाद और चेहरे में निखार लाने से लेकर यह कई तरह के घरेलू नुस्खों में भी काम आता है। गुलाब को लेकर हुई एक रिसर्च में इस बात का पता चला है कि गुलाब हमारी नींद को भी गहरा और बेहतर बनाता है। गुलाब की खुशबू पढ़ने में एकाग्रता बढ़ाने और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार साबित होती है।
3 of 7
रिसर्च जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित इस रिसर्च के अनुसार अंग्रेजी सीख रहे दो वर्ग के छात्रों पर यह अध्ययन किया गया। फस्र्ट ऑथर और स्टूडेंट टीचर फ्रांजिस्का न्यूमैन ने शोध के लिए दक्षिणी जर्मनी के एक स्कूल के छठी कक्षा के 54 विद्यार्थियों पर कई प्रयोग किए। एक वर्ग के छात्रों ने गुलाब की खुशबू के साथ अंग्रेजी शब्दावली सीखी, जबकि दूसरे वर्ग के छात्रों ने सामान्यत:।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गुलाब
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग, जर्मनी के रिसर्च हेड जुर्गन कोर्नमीयर के मुताबिक उन्होंने यह साबित किया कि गुलाब की सुगंध रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मजबूती से प्रभाव डालती है और इसे लक्ष्य के अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
छात्रों को अंग्रेजी शब्दावली सीखने के दौरान अपने घर में डेस्क पर गुलाब के सुगंध वाली अगरबत्ती लगाने के लिए कहा गया। साथ ही रात में बिस्तर के बगल में बेडसाइड टेबल पर भी ऐसी अगरबत्ती जलाने को कहा गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।