फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सुबह उठते ही तुरंत कर लें यह काम वरना बढ़ सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, क्या आपको पता है?

Thu, 28 Apr 2022 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 28 Apr 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
reasons to brush your teeth, side effects of not brushing daily
हेल्दी मार्निंग टिप्स - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। शरीर के बेहतर स्वास्थ्य का निर्माण करना एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए सुबह से लेकर रात तक आपको प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। हमारी दिनचर्या को बनाया ही इसी तरह से गया है, जो इसमें निरंतर हमारी मदद करती रहती हैं। हालांकि दिनचर्या में होने वाली गड़बड़ी आपके सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। सुबह उठने के साथ और रात में सोने तक, हम क्या करते हैं, क्या खाते हैं, किस तरह से दिन बिताते हैं, इन सबका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह उठते ही दांतों की सफाई करना बहुत आवश्यक माना जाता है। रात भर में मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं जो दांतों और मसूड़ों को क्षति पहुंचा सकते हैं, ऐसे में इनकी नियमित साफ-सफाई करते रहना आवश्यक होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को सुबह सबसे पहले दांत ब्रश करने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ लोगों की बेड-टी और अन्य दूसरी कई आदतें होती है जिसके कारण वह ब्रश नहीं करते हैं। अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो सावधान हो जाइए, इससे सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए।

reasons to brush your teeth, side effects of not brushing daily
दांतों की साफ-सफाई बहुत जरूरी - फोटो : Pixabay

बैक्टीरिया को कारण दांतों को नुकसान

जिन लोगों की सुबह ब्रश करने की आदत नहीं होती है, उनके मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने का जोखिम होता है। दांतों की सफाई न करने से ये बैक्टीरिया मसूड़ों के साथ आपके दांतों के बीच में प्लाक बनाना शुरू कर देते हैं। इस स्थिति में सड़न, दांतों में दाग लगने, रक्तस्राव और मसूड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है। प्लाक पर अगर ध्यान न दिया जाए तो ये दांतों को गंभीर नुकसान या कुछ स्थितियों में जड़ों को भी क्षति पहुंचा सकते हैं। 

reasons to brush your teeth, side effects of not brushing daily
दांतों की समस्या - फोटो : istock

पीरियोडोन्टल रोग का खतरा

यदि आप अपने दांतों की अच्छे से रोजाना साफ-सफाई नहीं करते हैं तो इसके कारण कई तरह के रोग विकसित हो सकते हैं। पीरियोडोन्टल डिजीज ऐसी ही एक समस्या है। ये रोग दांत के जड़ों को कमजोर कर देती है जिससे दांत हिलने लगते है और उसे निकालने की जरूरत पड़ सकती है। मुंह की साफ-सफाई न करने से मसूड़ों में दर्द और सूजन की स्थिति होने का खतरा रहता है जो आपके लिए काफी समस्याकारक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
reasons to brush your teeth, side effects of not brushing daily
ब्रश न करने के साइड-इफेक्ट्स - फोटो : Pixabay

मनोरोगों का खतरा

दांतों की समस्याएं आपमें डेमेंशिया जैसे मनोरोगों के खतरे को भी बढ़ा सकती हैं। शोध इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि जिन लोगों को डेमेंशिया होती है उनमें दांतों के क्षय से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है।  न्यूरोलॉजी और न्यूरोसाइंस रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक शोध समीक्षा के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पाया कि दांतों के क्षय के कारण डेमेंशिया रोग का खतरा बढ़ सकता है। दांतों के क्षय को रोकने के लिए निरंतर साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
reasons to brush your teeth, side effects of not brushing daily
पेट की समस्याओं का खतरा - फोटो : istock

पेट की दिक्कतें

यदि आपकी भी सुबह बिना ब्रश किए कुछ खाने या पीने की आदत है तो सावधान हो जाइए। बिना ब्रश किए कुछ भी खाने-पीने से रात भर मुंह में बने बैक्टीरिया और प्लाक पेट में जा सकते हैं जिसके कारण पेट से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। दांत रोग विशेषज्ञ कहते हैं, बिना मुंह-दांतों की अच्छे से साफ-सफाई के कुछ भी खाने-पीने, विशेषकर बेड टी की आदत आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। 


------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed