फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कारणों से मुंह में होता है कसैलापन, मिल सकते हैं इन बीमारियों के संकेत

Sun, 24 Feb 2019 08:36 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 24 Feb 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
reason and remedies of sudden bitter taste in mouth a
bitter

अचानक ही हम सभी के मुंह में कई बार कसैलेपन का स्वाद आ जाता है, जिसके कारण खाने-पीने की चीजों का स्वाद नहीं मिल पाता। सामान्य तौर पर हम सभी मुंह के कसैलेपन को नजरअंदाज करते हैं जो बड़ी लापरवाही है। मुंह का कसैलापन कई कारणों से हो सकता है। ये किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं मुंह का कसैलापन किन कारणों से होता है।

reason and remedies of sudden bitter taste in mouth a
cold cough - फोटो : social media

साइनस की समस्या
अगर आपको साइनस की समस्या है तो आपको धातु स्वाद की परेशानी हो सकती है। आपकी गंध लेने की क्षमता आपके स्वाद को प्रभावित कर सकती है। साइनस की समस्याएं होने पर स्वाद तंतु प्रभावित हो जाते हैं।

reason and remedies of sudden bitter taste in mouth a
Pregnant

प्रेग्नेंसी में भी महसूस होता है कसैलापन
प्रेग्नेंसी के दौरान मुंह में कसैला स्वाद महसूस होना आम समस्या है। शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए मल्टीविटामिन आदि की दवाईयों में धातु की मात्रा अधिक होती है, जिससे ये समस्या हो जाती है। अगर आप कई दिनों तक कसैलापन महसूस करती हैं या कसैलेपन के कारण खाने-पीने में उल्टी हो जाती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
reason and remedies of sudden bitter taste in mouth a
oral health

मुंह की गंदगी भी हो सकती है कारण
मुंह की ठीक प्रकार से सफाई का ना करना भी मुंह के कसैलेपन का कारण होता है। श्वांस में मौजूद कीटाणुओं के कारण वो मुंह के स्वाद को खराब कर देते हैं। कई बार ये समस्या सीएनएस डिसऑर्डर की वजह से भी हो जाती है। सीएनएस तंत्रिकाओं के माध्यम से हमारे मस्तिष्क को संदेश भेजता है। इसी संदेश के अनुसार हम स्वाद, रूप और गंध का अनुभव करते हैं। जाहिर है ऐसे में सीएनएस डिसऑर्डर के कारण भी मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है।

विज्ञापन
reason and remedies of sudden bitter taste in mouth a
pills

दवाएं खाने से कसैलापन
लंबे समय तक दवाइयों के सेवन करने की वजह से मुंह में कसैलापन आ जाता है। एंटी बायोटिक्स, ब्लडप्रेशर की दवाएं, ग्लूकोमा की दवाएं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से मुंह का स्वाद कसैला हो सकता है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार कुछ तरह की कीमोथैरेपी  की वजह से भी मुंह में धात्विक (मेटलिक) स्वाद आ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed