फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधानी: दिल के मरीज कोरोनाकाल में जरूर करें इन चीजों का सेवन, ह्रदय रहेगा स्वस्थ

Mon, 03 May 2021 06:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 03 May 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
precaution heart patients must eat this things to stay healthy in corona times
अपने ह्रदय को स्वस्थ रखा जाए - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr.Deepika Garg


दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
कोरोना की दूसरी लहर में दिल के मरीजों को खतरा बहुत हद तक बढ़ गया है क्योंकि कोरोना में ह्रदयाघात जैसे अधिक से अधिक मामलों के बारे में सुनने के बाद दिल के मरीज बेहद घबराये हुए हैं, उन्हें हर समय चिंता सताती रहती है। ऐसे में चिंता करने की बजाय जरूरी है कि स्वयं को और अपने ह्रदय को स्वस्थ रखा जाए। इसके लिए सबसे आवश्यक तो यह है कि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। साथ ही आपने आहार में उन चीजों को जरूर शामिल करें जो कि ह्रदय को स्वस्थ रखते हों। अगली स्लाइड्स से जानिए इन दिनों दिल के मरीजों के लिए किन चीजों का सेवन बेहद आवश्यक है। 

precaution heart patients must eat this things to stay healthy in corona times
कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में बेहद प्रभावशाली साबित होता है - फोटो : Pixabay

लहसुन
ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है कि लहसुन का सेवन किया जाए। लहसुन की कली को तवे पर सेंककर आप उसे खा सकते हैं और गर्मी को मौसम को देखते हुए यदि आप ये नहीं करते हैं तो फिर चटनी और सब्जी आदि के माध्यम से लहसुन लें। लहसुन रक्तचाप, प्लेटलेट में सीरम ट्रायग्लिसराइड और कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में बेहद प्रभावशाली साबित होता है इसलिए किसी भी तरह इसका सेवन अवश्य करें। 

precaution heart patients must eat this things to stay healthy in corona times
नमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं - फोटो : अमर उजाला

दाल और राजमा
दाल और राजमा जरूर खाएं। इनके सेवन से आपको जरूर लाभ पहुंचेगा क्योंकि इनमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन के साथ ही इनके सेवन से आपके शरीर को फाइबर, आयरन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि पाए जाते हैं इसलिए इनके सेवन से आपका रक्तचाप तो नियंत्रित रहेगा ही साथ ही रक्त में ऑक्सीजन का स्तर भी बढे़गा जिससे कि आपका ह्रदय स्वस्थ रहेगा। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
precaution heart patients must eat this things to stay healthy in corona times
ओट्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा - फोटो : सोशल मीडिया

ओट्स
दिल के मरीज इन दिनों नाश्ते के प्रति लापरवाही न दिखाएं। हर रोज एक तय समय पर नाश्ता लें। नाश्ते में ओट्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। मसाला या कोई फ्लेवर वाले ओट्स न लेते हुए सादे ओट्स नाश्ते में लें। ओट्स ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए इसलिए अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें बीटा ग्लूकन नामक एक फाइबर पाया जाता है जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। 

विज्ञापन
precaution heart patients must eat this things to stay healthy in corona times
ह्रदय को एकदम स्वस्थ रखने का काम करती है - फोटो : Pixabay

पालक और पत्तागोभी
गर्मियों में पत्तागोभी बहुत आसानी से उपलब्ध होता है, पालक भी बाजार में मिल ही जाता है। दिल के मरीजों को इन सब्जियों का सेवन इसलिए करना चाहिए क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होती हैं, साथ ही इनमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं और कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है इसलिए ये ह्रदय को एकदम स्वस्थ रखने का काम करती हैं। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन डॉक्टर दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed