फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरुषों के लिए वरदान है पहाड़ी बादाम, सदा फौलाद बने रहने की है चाहत तो आज ही शुरू कर दें खाना

Sun, 10 Feb 2019 12:27 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 10 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
pine nuts benefits chilgoza physical power for male and female
fitness

शारारिक कमजोरी दूर करने के लिए आयुर्वेद और प्राकृतिक चीजें कारगर होती हैं। बादाम इनमें से एक है। आपने बादाम का सेवन तो दिमाग के लिए किया होगा। लेकिन कई प्रकार बादामों में एक पहाड़ी बादाम भी होता है। इसे पाइन नट्स कहा जाता है। इसे चिलगोजा भी कहते हैं। ये ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है, लिहाजा इसलिए इसे पहाड़ी बादाम कहा जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो कई दूसरे बादामों की तुलना में इसके फायदे बहुत ज्यादा हैं। विशेष तौर पर पुरुषों में हर तरह की शारारिक कमजोरी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं पहाड़ी बादाम के फायदे।



 

pine nuts benefits chilgoza physical power for male and female
pine nuts
पाइन नट्स यानी चिलगोजा में कार्बोहाड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है। कार्बोहाड्रेट की मात्रा कम होने के कारण यह शरीर में वसा नहीं बढ़ाता। यही नहीं अच्छे फैट के साथ प्रोटीन का शानदर सोर्स भी है। एक तरह से यह शरीर के लिए लाभदायक है।


 
pine nuts benefits chilgoza physical power for male and female
pine nuts

पाइन नट्स यानी की पहाड़ी बादाम कई तरह के विटामिंस का सोर्स है। इसमें विटामिन ई, विटामिन बी, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। चूंकि यह पहाड़ी लोगों के शरीर के हिसाब से प्रकृति का उपहार है, लिहाजा यदि आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको भी एकदम फिट और तंदरुस्त बना देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pine nuts benefits chilgoza physical power for male and female
weight loss

पहाड़ी बादाम को रोजाना खाने से वजन भी कम होता है। जैसा की पहले कहा यह प्रोटीन का शानदार सोर्स है। इससे बेवजह लगने वाली भूख कम होती है जिससे वजन भी कम होता है। एक अध्ययन के मुताबिक यदि आप पाइन नट्स खाते हैं तो शरीर में 30 फीसदी से ज्यादा भोजन का स्तर कम हो जाता है।

 

विज्ञापन
pine nuts benefits chilgoza physical power for male and female
glowing skin - फोटो : file photo

पाइन नट्स कई तरह की गंभीर बीमारियों से लड़ने में कारगर है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों के साथ-साथ आंखों की रौशनी भी बढ़ाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य रखते हैं। यह शूगर जैसी गंभीर बीमारियों में भी सहायक है। चिलगोजा यानी की पहाड़ी बादाम इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है।  इसमें एंटीबैक्टीयल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो कई तरह के हानिकारण कणों से रक्षा करते हैं। आपको बता दें कि चिलगोजे के तेल से एंटीसेप्टिक दवाएं और एंटी-फंगल क्रीम बनाई जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed