फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां, आज ही बदलें खान-पान की आदतें

Tue, 20 Oct 2026 11:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

बवासीर यानी पाइल्स में गुदा के आसपास सूजन, दर्द, खुजली और मल त्याग के दौरान खून आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फाइबर युक्त आहार, पर्याप्त पानी और नियमित शारीरिक गतिविधि कब्ज से राहत देने में मदद करते हैं। तीखे भोजन से परेशानी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
Piles Symptoms and Causes What to Eat and Avoid for Symptom Relief
पाइल्स की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान पाचन क्षमता को प्रभावित करता है। इस कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती है। पाचन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण लोगों में बवासीर की शिकायत होना आम समस्या है। हालांकि शर्मिंदगी और हिचक के कारण लोग बवासीर की समस्या का जिक्र नहीं कर पाते और न ही डॉक्टर की सलाह लेते हैं। ऐसे में यह समस्या गंभीर हो जाती है।



बवासीर की समस्या से परेशान है तो इसे छुपाने के बजाय इलाज पर ध्यान देने की जरूरत होती है। पाइल्स के निवारण के लिए सबसे पहले तो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। सेहतमंद खाने को डाइट में शामिल करें और बवासीर की समस्या बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

यहां जानते हैं कि बवासीर क्या है, इसके कारण लक्षण और रोकथाम के घरेलू उपाय।

Trending Videos
Piles Symptoms and Causes What to Eat and Avoid for Symptom Relief
पाइल्स की समस्या के कारण - फोटो : Adobe stock

बवासीर के बारे में जानिए

बवासीर मुख्य रूप से कब्ज से होने समस्या है, जिसमें गुदा क्षेत्र में बाहर और अंदर मस्से हो जाते हैं। जिसके कारण गंभीर दर्द और जलन होती है। मल त्याग के समय खून भी आ सकता है। बवासीर दो प्रकार की होती है
 

  • पहली, खूनी बवासीर, जिसमें किसी तरह का दर्द नहीं होता, लेकिन मल त्याग के समय खून आता है।
  • दूसरी, बादी बवासीर, जो पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्या के कारण बनती है। इसमें जलन और खुजली होती रहती है।
Piles Symptoms and Causes What to Eat and Avoid for Symptom Relief
पाइल्स हेमोरॉयड्स रोग - फोटो : Adobe Stock

बवासीर के लक्षण
 

  • शौच के बाद पेट साफ न होने का एहसास होना।
  • शौच के वक्त काफी ज्यादा दर्द होना।
  • गुदा के आसपास सूजन रहना।
  • खुजली और लालीपन आना।
  • बार-बार मल त्यागने की इच्छा होना।
  • गुदा के आसपास कठोर गांठ महसूस होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Piles Symptoms and Causes What to Eat and Avoid for Symptom Relief
बवासीर में खान-पान - फोटो : Adobe Stock

बवासीर रोगी क्या खाएं

विशेषज्ञ के मुताबिक, केवल मिर्च युक्त भोजन से बवासीर नहीं होता है। पाचन दुरुस्त न होने से पाइल्स की शिकायत होती है। इसलिए भोजन में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। ताजी पत्तेदार सब्जियां, मोटे और साबुत अनाज, सलाद और फल आदि का सेवन करें। कम से कम 20-35 ग्राम फाइबर का होना जरूरी है। खूब पानी पीने की आदत डालें।

बवासीर रोगी किन चीजों से करें परहेज

अगर आप बवासीर की समस्या से परेशान है तो मिर्च युक्त तीखा भोजन से अधिक जलन और दर्द हो सकता है। इसलिए लाल या हरी दोनों ही मिर्च के सेवन से बचें। बाहर का जंक फूड, अधिक तैलीय भोजन करने से परहेज करें। राजमा, मसूर की दाल और बीन्स आदि का सेवन कम करें। यह बवासीर में परेशानी को बढ़ा सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed