फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: इस वैक्सीन के कारण युवाओं में बढ़ा हृदय रोग का खतरा, गंभीर स्थिति में हो सकती है मौत

Sun, 13 Jun 2021 04:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 13 Jun 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
pfizer vaccine causes heart problems in youth, CDC report says
कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी उपाय मानते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर में वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर दिया गया है। भारत में मौजूदा समय में कोरोना की फिलहाल तीन वैक्सीन- कोविशील्ड, कोवैक्सीन और रूस द्वारा निर्मित स्पूतनिक उपलब्ध है। देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इसके कुछ गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को सचेत किया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि दुनिया की बड़ी आबादी को दी जा रही फाइजर वैक्सीन के कारण लोगों में तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के दौरान फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन ले चुके युवाओं में हृदय से जुड़ी मायोकार्डिटिस बीमारी की पुष्टि की है। तो क्या फाइजर वैक्सीन के इस्तेमाल को तुरंत रोक देना चाहिए? जानिए इस बारे में वैज्ञानिकों की क्या राय है? 

pfizer vaccine causes heart problems in youth, CDC report says
युवाओं में देखी जा रही है हृदय से जुड़ी समस्याएं - फोटो : iStock

मायोकार्डिटिस के मामले सामने आए
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने एक अध्ययन में 30 वर्ष या उससे कम उम्र के लोगों में फाइजर वैक्सीन लेने के बाद मायोकार्डिटिस के 200 से अधिक मामलों की पुष्टि की है। वैक्सीनेशन के बाद युवाओं में देखी जा रही इस गंभीर समस्या के बारे में चर्चा करने के लिए सीडीसी की सलाहकार समिति ने 18 जून को आपात बैठक भी बुलाई है। गौरतलब है कि ब्रिटेन सहिए तमाम देशों में फाइजर वैक्सीन को प्रयोग में लाया जा रहा है।

pfizer vaccine causes heart problems in youth, CDC report says
फाइजर वैक्सीन के बाद मायोकार्डिटिस और पेरीकार्डिटिस की दिक्कत - फोटो : Social media

युवा हो रहे हैं ज्यादा शिकार
सीडीसी के टीकाकरण सुरक्षा कार्यालय के उप निदेशक डॉ टॉम शिमाबुकुरो कहते हैं, 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों में टीकाकरण के बाद मायोकार्डिटिस और पेरीकार्डिटिस के 226 मामलों की पुष्टि हुई है। क्या टीकाकरण के कारण ही यह बीमारी हो रही है? इस बारे में जानने के लिए और विस्तार से अध्ययन किया जा रहा है। सीडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जिन युवाओं में इस तरह की शिकायतें देखी गई थीं, उनमें दवा के बाद फायदा भी देखा गया है। फिलहाल इन मामलों के आधार पर वैक्सीनेशन अभियान को रोकने की आवश्यकता नहीं है। आगे के अध्ययनों में इस संबंध में और विस्तार से जानने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pfizer vaccine causes heart problems in youth, CDC report says
हृदय की मांसपेशियों में हो जाती है सूजन - फोटो : Social media

मायोकार्डिटिस क्या है?
मायोकार्डिटिस, हृदय की मांसपेशियों में सूजन का कारण बनने वाली समस्या है। डॉक्टरों के मुताबिक यह मांसपेशियां रक्त को पंप करके शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंचाने का काम करती हैं। इनमें सूजन आ जाने की स्थिति में इसकी रक्त पंप करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण दिल की धड़कन में असामान्यता, सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में यह रक्त के थक्कों का कारण बन सकता है जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण लोगों की जान भी जा सकती है।

विज्ञापन
pfizer vaccine causes heart problems in youth, CDC report says
कई देशों से सामने आ रहे हैं साइड-इफेक्ट्स के मामले - फोटो : social media

इजराइल में भी सामने आए हैं ऐसे मामले
सीडीसी रिपोर्ट के अलावा इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी 275 ऐसे मामले दर्ज किए हैं जिनमें लोगों में वैक्सीन लेने के बाद हृदय संबंधी समस्याएं देखी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2020 से मई 2021 तक करीब 5 मिलियन लोगों ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके लिए थे जिनमें से 275 लोगों में इस तरह की शिकायत देखने को मिली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed