फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेढे़- मेढ़े दांत हैं तो ना करें इन चीजों का सेवन, दांत हो जाएंगे कमजोर

Dr. Amit singh Choudhary डॉ. अमित सिंह चौधरी
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
people having crooked teeth should avoid eating these food items in Hindi
सही ढंग से दांतों का ख्याल रखें - फोटो : amar ujala

दांतों का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। यदि दांतों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जाए तो समय से पहले ही वे खराब होने लगते हैं। सामान्य दांतों की अपेक्षा जिनके दांत थोड़े बहुत भी टेढ़े होते हैं, उन्हें दांतों का ज्यादा ध्यान रखना होता है क्योंकि उनके दांत में जगह ज्यादा होती है जिस वजह से खाया हुआ खाना लंबे समय तक ठहर जाता है जिसे कि हम प्लाक कहते हैं।



प्लाक दांतों को कमजोर करने के साथ ही कैविटी का भी निर्माण करती है। कई सारी खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से प्लाक अधिक मात्रा में जम जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यदि आपके दांत भी टेढ़े हैं तो इन चीजों का सेवन न करें और यदि कर भी रहे हैं तो सही ढंग से दांतों का ख्याल रखें। अगली स्लाइड्स में कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल के ऑर्थोडोंटिस्ट द्वारा बताए गई चीजों का सेवन टेढ़े दांत वाले लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

people having crooked teeth should avoid eating these food items in Hindi
चीज दांतों की खाली जगह में तो जमता ही है - फोटो : Social media

चीज और फैटी फूड
आजकल चीज कई सारी चीजों में डलता है। युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से यह पसंद भी होता है लेकिन चीज दांतों की खाली जगह में तो जमता ही है, साथ ही यह दांत की पीछे की सतह पर चिपक जाता है और जब दांतों की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती है तो दांतों में कैविटी होने लगती है, साथ ही ये दांतों को धीरे- धीरे जड़ों से कमजोर करने लगते हैं। 

people having crooked teeth should avoid eating these food items in Hindi
मावे से बनी मिठाइयां दांतों में खूब प्लाक एकत्रित करती हैं - फोटो : social media

मिठाई
टेढ़े दांत वालों के लिए बहुत जरूरी है कि वे मिठाई का ज्यादा सेवन न करें। मावे से बनी मिठाइयां दांतों में खूब प्लाक एकत्रित करती हैं। कई बार प्लाक जब दांतों में से साफ नहीं हो पाता है तो मुंह से दुर्गंध आने लगती है, इसलिए मिठाई खाने के बाद ब्रश जरूर करें और रात में मिठाई के सेवन से परहेज करें क्योंकि इससे आपके दांत बहुत जल्दी खराब होने लगेंगे। कई बार सिर्फ ब्रश करने से ये दांत साफ नहीं हो पाते हैं। इनकी सफाई करवानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
people having crooked teeth should avoid eating these food items in Hindi
इसकी जगह आप जूस पी सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

कोल्ड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक का संबंध प्लाक बनाने से तो इतना अतिरिक्त नहीं है लेकिन यह टेढ़़े़े दातों को खराब बहुत जल्दी करने लगता है। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद सोड़ा दांतों को कमजोर करने लगता है और टेढे दांत समय से पहले हिलने लगते हैं और टूट जाते हैं, इसलिए कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। इसकी जगह आप जूस पी सकते हैं या फिर कोई ऐसा पेय जिसमें सोड़ा न हो।

विज्ञापन
people having crooked teeth should avoid eating these food items in Hindi
कम से कम मात्रा में जंक फूड का सेवन करें - फोटो : social media

जंक फूड
जंक फूड का सेवन भूलकर भी आपको नहीं करना चाहिए। चाईनीज आदि में डलने वाले सॉस टेढ़े दांतों को बहुत जल्दी नुकसान पहुंचाते हैं। यह मसूड़ों तक पहुंचकर उनके लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। इनके सेवन से दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन आदि की शिकायत हो सकती है, इसलिए कम से कम मात्रा में जंक फूड का सेवन करें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed