दांतों का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। यदि दांतों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जाए तो समय से पहले ही वे खराब होने लगते हैं। सामान्य दांतों की अपेक्षा जिनके दांत थोड़े बहुत भी टेढ़े होते हैं, उन्हें दांतों का ज्यादा ध्यान रखना होता है क्योंकि उनके दांत में जगह ज्यादा होती है जिस वजह से खाया हुआ खाना लंबे समय तक ठहर जाता है जिसे कि हम प्लाक कहते हैं।
टेढे़- मेढ़े दांत हैं तो ना करें इन चीजों का सेवन, दांत हो जाएंगे कमजोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीज और फैटी फूड
आजकल चीज कई सारी चीजों में डलता है। युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से यह पसंद भी होता है लेकिन चीज दांतों की खाली जगह में तो जमता ही है, साथ ही यह दांत की पीछे की सतह पर चिपक जाता है और जब दांतों की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती है तो दांतों में कैविटी होने लगती है, साथ ही ये दांतों को धीरे- धीरे जड़ों से कमजोर करने लगते हैं।
मिठाई
टेढ़े दांत वालों के लिए बहुत जरूरी है कि वे मिठाई का ज्यादा सेवन न करें। मावे से बनी मिठाइयां दांतों में खूब प्लाक एकत्रित करती हैं। कई बार प्लाक जब दांतों में से साफ नहीं हो पाता है तो मुंह से दुर्गंध आने लगती है, इसलिए मिठाई खाने के बाद ब्रश जरूर करें और रात में मिठाई के सेवन से परहेज करें क्योंकि इससे आपके दांत बहुत जल्दी खराब होने लगेंगे। कई बार सिर्फ ब्रश करने से ये दांत साफ नहीं हो पाते हैं। इनकी सफाई करवानी होती है।
कोल्ड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक का संबंध प्लाक बनाने से तो इतना अतिरिक्त नहीं है लेकिन यह टेढ़़े़े दातों को खराब बहुत जल्दी करने लगता है। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद सोड़ा दांतों को कमजोर करने लगता है और टेढे दांत समय से पहले हिलने लगते हैं और टूट जाते हैं, इसलिए कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। इसकी जगह आप जूस पी सकते हैं या फिर कोई ऐसा पेय जिसमें सोड़ा न हो।
जंक फूड
जंक फूड का सेवन भूलकर भी आपको नहीं करना चाहिए। चाईनीज आदि में डलने वाले सॉस टेढ़े दांतों को बहुत जल्दी नुकसान पहुंचाते हैं। यह मसूड़ों तक पहुंचकर उनके लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। इनके सेवन से दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन आदि की शिकायत हो सकती है, इसलिए कम से कम मात्रा में जंक फूड का सेवन करें।