बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने मंगलवार को कोरोना वायरस के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा (Ayurvedic medicine for Coronavirus) लॉन्च की है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' (Divya Coronil Tablet) को लॉन्च करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया इस दवा का इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवा तैयार हो। हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई हमने तैयार कर ली है। हालांकि इस दवा को लेकर पतंजलि के दावों पर आपत्ति जताते हुए आयुष मंत्रालय ने इसके प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से कंपनी के दावों की जांच होने तक यह रोक रहेगी। यह दवा कैसे तैयार की गई, इसमें कौन से तत्वों का इस्तेमाल किया गया और यह कितनी कारगर होगी...आइए जानते हैं इस दवा के बारे में ऐसी ही अहम बातें।
{"_id":"5ef1ae628ebc3e433d59916f","slug":"patanjali-corona-medicine-launch-by-baba-ramdev-all-you-need-to-know-about-coronil-how-it-works-for-covid-19-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Patanjali Corona Medicine: बाबा रामदेव के दावे से लेकर सरकार की आपत्ति तक, जानें 'कोरोनिल' की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Patanjali Corona Medicine: बाबा रामदेव के दावे से लेकर सरकार की आपत्ति तक, जानें 'कोरोनिल' की 10 बड़ी बातें
Tue, 23 Jun 2020 01:11 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि कोरोना मेडिसिन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि का कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा
- फोटो : ANI
किन जड़ी-बूटियों से बनी है 'कोरोनिल'
- पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, कोरोना की इस खास आयुर्वेदिक दवा को तैयार करने के लिए शास्त्रों और वेदों को पढ़कर उसे विज्ञान के फॉर्मूले में ढाला गया, जिसके परिणाम स्वरूप इस आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया जा सका है। आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल में गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वसारि रस और अणु तेल का मिश्रण है।
आयुर्वेद
- फोटो : पेक्सेल्स
दवा की डोज क्या रहेगी?
- कंपनी का दावा है कि कोरोना मरीजों के लिए यह दवा कारगर होगी। कारण कि क्लिनिकल ट्रायल के दौरान ही कोरोना मरीजों पर इस दवा ने सकारात्मक असर दिखाया है। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, यह दवा दिन में दो बार, सुबह और शाम को ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pexel/Amar Ujala
वायरस पर यूं असर करती है 'कोरोनिल'
- पतंजलि के दावे के अनुसार दवा में मौजूद अश्वगंधा, कोरोना के रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन (RBD) को शरीर के एंजियोटेंसिन-कन्वर्टिंग एंजाइम (ACE) से नहीं मिलने देता। यानी कोरोना इंसानी शरीर की स्वस्थ्य कोशिकाओं में घुस नहीं पाता। वहीं, इसमें मौजूद गिलोय कोरोना संक्रमण को रोकता है। तुलसी कोरोनो वायरस के आरएनए RNA पर अटैक करती है और उसे मल्टीप्लाई होने यानी संख्या बढ़ाने से रोकती है।
विज्ञापन
Ayurvedic medicines
रेस्परेटरी सिस्टम को मजबूत करेगी श्वसारि वटी
- आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से इसके साथ श्वसारि वटी टैबलेट भी बेची जाएगी। श्वसारि रस कफ में गाढ़े बलगम को बनने से रोकता है। साथ ही यह बने हुए बलगम को खत्म कर फेफड़ों में सूजन को कम करता है।