फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान ! शरीर में बढ़ रही है चर्बी तो संभल जाएं, कैंसर हो सकता है

Sat, 06 Jul 2019 07:24 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 06 Jul 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
obesity or smoking which is more responsible for cancer
मोटापा

पिछले कुछ वर्षों में कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी के रूप में उभरी है जिसका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। कैंसर के बहुत से कारणों में धूम्रपान एक बड़ा कारण माना जा सकता है। लेकिन, हाल ही में हुए एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कैंसर के लिए गलत जीवनशैली और उससे होने वाला मोटापा भी जिम्मेदार है। आइए जानते हैं कैसे मोटापा, धूम्रपान करने से भी ज्यादा हानिकारक है।

 

obesity or smoking which is more responsible for cancer
धूम्रपान

ब्रिटेन के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि भले ही कैंसर के लिए धूम्रपान सबसे बड़ा कारण हो और लोग इससे परहेज कर रहें हो। लेकिन मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए भी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कैंसर का खतरा इन लोगों के लिए भी है। ब्रिटेन में हर साल करीब मोटापे से ग्रस्त लोगों में आंत के कैंसर के करीब 1900 मामले आते हैं। यह समस्या धूम्रपान से होने वाले कैंसर से कहीं ज्यादा है। क्योंकि केवल आंत ही नहीं किडनी, लीवर और गर्भाशय के कैंसर के भी करीब दो हजार मामले सामने आए हैं जिनमें इस बीमारी के लिए मोटापा जिम्मेदार है।  

 

obesity or smoking which is more responsible for cancer
कैंसर
शोधकर्ता मिशेल ने बताया कि शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा, कोशिकाओं को बार बार टूटने का संकेत भेजते हैं। जिसकी वजह से कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता हैं और कैंसर का खतरा शरीर पर मंडराने लगता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
obesity or smoking which is more responsible for cancer
कैंसर

मिशेल ने बताया कि धूम्रपान के नुकसान के बारे में भले ही लोग जागरुक हो रहे हों लेकिन हमें जरूरत है कि अब मोटापे की समस्या से बचाने के लिए सेहतमंद खानपान और सही दिनचर्या के बारे में लोगों को बताया जाए और मोटापे को एक महामारी बनने से रोका जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed