फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा है कैंसर होने का कारण, रिसर्च में हुआ खुलासा, जानें क्या हैं बचने के उपाय

Wed, 16 Dec 2020 12:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Dec 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Obesity is the reason for cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमूमन आपने लोगों को अपने बढ़ते मोटापे के प्रति चिंतित होते हुए और उसकी रोकथाम के लिए कई काम करते हुए देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मोटापा कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, दिल की बीमारी समेत कई अन्य बीमारियों के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक, मोटापे की वजह से कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों के इस रिसर्च ने सबको चौंका दिया है। तो चलिए जानते हैं रिसर्च में क्या बातें सामने आई हैं, और आखिर बढ़ते मोटापे को कैसे कम किया जा सकता है।

Obesity is the reason for cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा ये रिसर्च जानवरों पर की गई, जिसमें पता चला कि मोटापा रोगों से लड़ने वाले इम्यून सिस्टम की उन कोशिकाओं को कमजोर करता है, जो कैंसर से लड़ती है। जर्नल सेल में पब्लिश इस रिसर्च के मुताबिक, खाने में अगर कोई व्यक्ति फैट ज्यादा लेता है तो फिर शरीर में मौजूद CD8+T सेल्स की संख्या घटती है, और ये ही कोशिकाएं ट्यूमर से लड़ती हैं। वहीं, शरीर में जब फैट होता है, तो इससे एनर्जी लेकर कैंसर कोशिकाएं खुद को विकसित करने लगती हैं, और ऐसा करके ट्यूमर की ग्रोथ बढ़ती है।

Obesity is the reason for cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब जान लेते हैं कि आखिर ये मोटापा बढ़ता कैसे हैं? और इसके पीछे की वजह क्या है। मोटापा और वजन बढ़ने का सबसे बड़ा और पहला कारण है हमारा खानपान। हम किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, इसका सीधा असर हमारे मोटापे पर पड़ता है। मोटापा ना बढे इसके लिए हमें अपने खाने में सोयाबीन ऑयल, चिप्स, जंक फूड, मैदा, खाने का सोडा, बेकिंग सोडा, शक्कर, कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजें नहीं शामिल करनी चाहिए। ये सभी चीजें आपका वजन और मोटापे को बढ़ाती हैं। वहीं, मोटापा बढ़ने का दूसरा तरीका फैमिली हिस्ट्री यानी आनुवांशिक तरीका भी होता है, यानी अगर किसी के दादा, पिता मोटे हैं, तो फिर उनका बेटा भी मोटा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Obesity is the reason for cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर आपने किसी न किसी को ये कहते हुए सुना होगा कि अपना मोटापा मत बढ़ने दो, नहीं तो बीमारियों से घिर जाओगे। दरअसल, ये एक तरह से सही बात है, क्योंकि मोटापा ही ज्यादातर बीमारियों को जन्म देने या उन्हें बढ़ाने में अहम योगदान देता है। जॉइंट पेन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर तक की वजह ये मोटापा ही है। शरीर के हर हिस्से में फैट बढ़ता है और चर्बी से निकलने वाले हार्मोन हमारे शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए बढ़ते मोटापे को रोकना जरूरी है।

विज्ञापन
Obesity is the reason for cancer
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

मोटापा घटाने के कई तरीके हैं, जिनसे हम बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले हमें अपने खानपान में बदलाव करने की जरूरत है। जैसे- नाश्ते में मूंग, सोयाबीन और चने जैसे अंकुरित अनाज को शामिल करें। मौसमी हरी सब्जियां खानी चाहिए, रात में हल्का भोजन करना चाहिए, सुबह और शाम को काढ़ा पीना चाहिए, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स भी फायदा देते हैं। खानपान के अलावा रोज नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट वॉक करनी चाहिए, रात को खाना खाने के बाद टहलना चाहिए, लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करके भी बढ़ते मोटापे से बचा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed