{"_id":"6a3cac86d7defa6ef60387a7","slug":"nirjala-ekadashi-2026-fasting-tips-for-everyone-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirjala Ekadashi 2026: आज है निर्जला एकादशी का व्रत, रखें इन बातों का खास ध्यान ताकि सेहत न हो खराब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Nirjala Ekadashi 2026: आज है निर्जला एकादशी का व्रत, रखें इन बातों का खास ध्यान ताकि सेहत न हो खराब
Thu, 25 Jun 2026 10:07 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:07 AM IST
सार
Fasting Tips: अगर आप भी आज निर्जला एकादशी का व्रत हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। वरना गर्मी के मौसम में आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
- फोटो : AI
Fasting Tips: आज देशभर में श्रद्धालु निर्जला एकादशी का पावन व्रत रख रहे हैं। हिंदू धर्म में इसे सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
Trending Videos
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
- फोटो : Freepik
1. ज्यादा धूप और गर्मी में बाहर निकलने से बचें
- निर्जला एकादशी में जल का सेवन नहीं किया जाता है, इसलिए शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है।
- तेज धूप और गर्मी में अधिक समय बिताने से डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकान की समस्या हो सकती है।
- इसलिए कोशिश करें कि दिनभर घर या ठंडी जगह पर रहें।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
- फोटो : Freepik.com
2. शरीर में कमजोरी महसूस हो तो तुरंत आराम करें
- व्रत के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।
- ऐसे में कमजोरी, सिरदर्द या थकान महसूस होना सामान्य है।
- यदि ऐसा हो तो तुरंत आराम करें और शरीर पर अतिरिक्त दबाव न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
- फोटो : Freepik
3. अधिक शारीरिक मेहनत वाले काम न करें
- निर्जला व्रत के दौरान भारी व्यायाम, दौड़-भाग या ज्यादा मेहनत वाले काम करने से शरीर जल्दी थक सकता है।
- इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- इसलिए हल्की दिनचर्या अपनाना बेहतर होता है।
विज्ञापन
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
- फोटो : Adobe Stock
4. चक्कर, घबराहट या अत्यधिक कमजोरी होने पर स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें
- यदि व्रत के दौरान चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, घबराहट या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों तो इसे नजरअंदाज न करें।
- ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जरूरी कदम उठाएं।