फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वस्थ रहना है तो नए साल से एकदम छोड़ दें जंक फूड, जान लीजिए कैसे देता है आपको गंभीर बीमारियां

Fri, 20 Dec 2019 01:08 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Dec 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
new year 2020 special some Harmful Effects of Junk Food 
जंक फूड - फोटो : अमर उजाला

अगर आप नए साल से स्वस्थ रहने का संकल्प ले रहे हैं तो सबसे पहले जंक फूड खाना छोड़ दें। 1 जनवरी 2020 से आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करते हुए सबसे पहले बाहर का खाना छोड़ें ताकि आपको पेट और दूसरी तरह की समस्याएं न हों। जंक फूड आपको कई तरह से बीमार करता है, क्योंकि इससे न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि ट्रांसफैट ज्यादा होने की वजह से आपको दिल की बीमारियां भी हो सकती हैं।


 


 
Trending Videos
new year 2020 special some Harmful Effects of Junk Food 
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स
जंक फूड खाने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं कई शोधों में इस बात का पता चला है कि जंक फूड खाने से डायबिटीज की बीमारी भी होती है। इसके अलावा जंक फूड खाने से शरीर में विटामिन की कमी होने के साथ ही दांत और लिवर भी खराब हो सकता है। जंक फूड पाचन प्रक्रिया को खराब करता है और आपको पेट संबंधी रोग जैसे कि गैस और कब्ज दे सकता है। इसलिए, नए साल में पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फाई और दूसरे तरह के जंक फूड खाना एकदम छोड़ दें।
new year 2020 special some Harmful Effects of Junk Food 
demo pic

जंक फूड खाने से कमजोर हो सकता है दिमाग
ज्यादा जंक फूड खाने वाले इस बात को सुनकर अपनी जंक फूड की आदत को बदल लें। दरअसल, जंक फूड आपके दिमाग की कार्यक्षमता को कमजोर कर सकता है और आपको अल्जाइमर की बीमारी हो सकती है। एक शोध में यह जानकारी दी गई है। इस शोध में कहा गया है कि जो लोग हर रोज जंक फूड खाते हैं उनके दिमाग पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2020 special some Harmful Effects of Junk Food 
junk food

मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। यहां तक की याददाश्त भी कमजोर हो सकती है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निकोलस चेरुबिन का कहना है कि शोध में ठोस सुबूत मिले हैं कि फास्ट फूड खाने वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है और उनके मस्तिष्क की कार्यक्षमता में गिरावट आ सकती है।ऐसे लोग डिमेंशिया के शिकार भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
new year 2020 special some Harmful Effects of Junk Food 
junk food

जंक फूड आपके शुक्राणुओं की संख्या को कम कर सकता है और संतान पैदा करने में आपको दिक्कत हो सकती है। यह बात कुछ वक्त पहले हुए एक शोध में कही गई थी। इस शोध में कहा गया था कि पिज्जा, बर्गर और हाई एनर्जी ड्रिंक्स पीने वालों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। जंक फूड पुरुषों के टेस्टिकल फंक्शन को प्रभावित करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed