फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल हेल्थ फोरम ने केंद्र से ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का आग्रह किया

Mon, 02 Sep 2019 10:37 AM IST
ललित फुलारा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Sep 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
National health forum requests Centre to ban e-cigarettes
e-cigarette

नेशनल हेल्थ फोरम ने केंद्र सरकार से ई-सिगरेट के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। नेशनल हेल्थ फोरम ने केंद्र से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ई-सिगरेट के निर्माण और वितरण के साथ ही आयात पर प्रतिबंध के फैसले का समर्थन करने और प्रतिबंध सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि नेशनल हेल्थ फोरम एक गैर सरकारी संगठन है। यह तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य करता है।

National health forum requests Centre to ban e-cigarettes
E-cigarette

फोरम का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय का ई-सिगरेट व इसी तरह के उत्पादों के खिलाफ लिया गया फैसला सही और प्रशंसनीय है। नेशनल हेल्थ फोरम ने स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन को 27 अगस्त को लिखे पत्र में कहा, अन्य दूसरे मंत्रालयों को स्वास्थ्य मंत्रालय के इस कदम का समर्थन करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के उत्पाद प्रतिबंधित हो और सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम या ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कानूनी उत्पाद के रूप में शामिल नहीं करना चाहिए।

National health forum requests Centre to ban e-cigarettes
E-CIGARETTE

पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ डब्ल्यूएचओ व देश के गैर सरकारी संगठनों ने अतीत में कई दशकों तक उत्साहपूर्वक कार्य किया है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सिगरेट व दूसरे तंबाकू उत्पादों को उचित व सीमित मात्रा में निर्माण हो और उस प्रभाव से यह एक लाइसेंस उत्पाद हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
National health forum requests Centre to ban e-cigarettes
E-CIGARETTE
पत्र में कहा गया है कि इन नियमों में कोई ढील देने से इन तंबाकू उत्पादों की भरमार हो जाएंगी जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed