फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाखून को सुंदर बनाने की चाहत कहीं आपको कर ना दे बीमार, जानें कैसे नुकसानदायक है नेल पॉलिश

Sun, 19 May 2019 03:23 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 19 May 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
nail polish harmful for health in hindi

लड़कियां अपने पैरों और हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। फैशन के कारण आजकल कई तरह के नेल कलर के साथ-साथ नेल आर्ट ट्रेंड में है। जिसका इस्तेमाल लड़कियां अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के नेल पेंट्स और नेल आर्ट्स का इस्तेमाल करती रहती हैं। पर क्या आपको पता है कि सुंदरता बढ़ाने वाले नेल पेंट्स आपके लिए घातक हो सकते हैं। आइए जानते हैं नेल पॉलिश किस तरह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

nail polish harmful for health in hindi

नेल पॉलिश का बार-बार इस्तेमाल करने से नाखून ड्राई हो जाते हैं और पीले पड़ने लगते हैं। नेल पॉलिश में फॉर्मोल्डिहाइड, डिब्यूटिल फथलेट और टाल्यूईन जैसे एजेंट पाए जाते हैं। जो तरह-तरह के गंभीर समस्याओं के कारण हैं।

nail polish harmful for health in hindi

दरअसल, नेल पॉलिश में पाए जाने वाला टाल्यूईन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। यह आपके नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। टाल्यूईन के कारण सिरदर्द, कमजोरी, बेहोशी, चक्कर आना और मतली जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। साथ ही टाल्यूईन के कारण किडनी, लिवर और प्रजनन विकार को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nail polish harmful for health in hindi

फॉर्मेल्डिहाइड एक रंगहीन गैस है, जिससे नेल पॉलिश लंबे समय तक टिका रहता है। अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है तो आप इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसका इस्तेमाल करने से दिल संबंधित बीमारियां, कैंसर और अन्य बीमारियों के शिकार हो सकती हैं।

विज्ञापन
nail polish harmful for health in hindi

दुष्प्रभाव से बचें
नेल पॉलिश लगाने के बीच समय लें। मतलब जल्दी-जल्दी नेल पॉलिश लगाने से बचें और कोशिश करें कि किसी पार्टी या फंक्शन के मौके पर ही इसे लगाएं और हटा दें। इसके अलावा नाखूनों के गंदे और पीले होने पर सफाई करें ना कि नेल पॉलिश लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed