फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Myths and Facts: वजन बढ़ने से संबंधित इन मिथ्स को कहीं आप भी तो नहीं मानते हैं सच? हकीकत कुछ और ही है

Tue, 08 Mar 2022 04:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Mar 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Myths About Weight gain, what cause weight gain all you need to know
वजन को लेकर सही जानकारी होना जरूरी - फोटो : iStock

बढ़ता हुआ वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। मोटापा के कारण डायबिटीज और हृदय रोग जैसी कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। अधिक वजन के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, और पुअर ब्लड लिपिड प्रोफाइल की समस्या हो सकती है, जिसे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कारक माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि वजन बढ़ने को लेकर समाज में कई तरह की अफवाहें फैली हुई हैं, जिसे हम में से ज्यादातर लोग सही मानते आ रहे हैं।



आपने भी अक्सर लोगों से सुना होगा कि वजन को नियंत्रित रखने के लिए अंडे की जर्दी निकालकर ही इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि जर्दी वजन को बढ़ावा दे सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरह की सलाह को न सिर्फ  मिथक मानते हैं, साथ ही इस तरह गलत सूचनाओं को सेहत के लिए नुकसानदायक भी बताते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में आहार और वजन बढ़ने से संबंधित ऐसे ही कुछ मिथकों को बारे में जानते हैं जिन्हें अब तक हम सही मानते आ रहे हैं। 

Myths About Weight gain, what cause weight gain all you need to know
क्या प्रोटीन से बढ़ता है वजन? - फोटो : iStock

मिथ- प्रोटीन का अधिक सेवन बढ़ा देता है वजन

आपने भी जरूर सुना होगा कि जो लोग प्रोटीन का सेवन अधिक करते हैं उनमें वजन बढ़ने की संभावना भी अधिक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को क्रियाशील रखने के लिए प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हालांकि यह धारणा गलत है कि प्रोटीन वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। प्रोटीन, मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करती है जो अक्सर गलत धारणा को जन्म देता है कि यह पोषक तत्व वजन को बढ़ावा दे सकता है। शरीर का वजन फैट बढ़ने से बढ़ता है, मांसपेशियों से नहीं।

Myths About Weight gain, what cause weight gain all you need to know
वजन कम करने के लिए फास्टिंग - फोटो : Pixabay

मिथ- वजन कम करने के लिए डाइटिंग जरूरी

अक्सर आपने भी अधिक वजन वाले लोगों को डाइटिंग के नाम पर एक समय का भोजन छोड़ते हुए देखा होगा। इस आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ फायदे की जगह नुकसानदायक मानते हैं। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक एक समय भोजन छोड़ने से आप वजन तो कम नहीं कर पाएंगे पर बीमार जरूर हो सकते हैं। समय पर संतुलित मात्रा में भोजन जरूर करें। डाइटिंग का मतलब आहार में अस्वस्थकर चीजों से दूरी बनाना होता है, भोजन से नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Myths About Weight gain, what cause weight gain all you need to know
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

मिथ- वजन बढ़ाना आसान है पर कम करना बहुत कठिन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ वर्षों से चली आ रही इस अवधारणा को गलत मानते हैं कि वजन बढ़ाना आसान है पर कम करना बहुत कठिन। वजन को बढ़ाने और कम करने में कई कारकों को भूमिका होती है। उचित उपाय करके वजन बढ़ाने और घटाने, दोनों को सुगम बनाया जा सकता है। इसमें आहार और जीवनशैली का विशेष प्रभाव होता है। आहार की गड़बड़ी वजन बढ़ा सकती है, वहीं संतुलित आहार वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। वजन बढ़ाना और घटाना, दोनों आसान भी हैं और कठिन भी।

विज्ञापन
Myths About Weight gain, what cause weight gain all you need to know
वजन बढ़ाने वाले कारकों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

मिथ- स्नैक्स वजन को बढ़ावा देते हैं

आप भी अक्सर इस सवाल में उलझे रहते होंगे कि भोजन करने के एक-दो घंटे बाद भूख लगे तो कुछ खाना चाहिए या नहीं? कहीं भोजन के बाद खाने से वजन न बढ़ जाए? इस बारे में आहार विशेषज्ञों का कहना है कि भूख लगने पर शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है। स्नैक्स वजन को बढ़ावा देते हैं, यह पूरी तरह सही नहीं है। आहार की पौष्टिकता और आवृत्ति को अगर ध्यान में रखा जाए तो वजन को आसानी से नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed