फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouth Ulcers: क्या आप भी मुंह के छालों से रहते हैं परेशान? इन गंभीर बीमारियों की वजह से भी हो सकती है ये समस्या

Tue, 26 Apr 2022 03:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Apr 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
Mouth Ulcers Causes and Treatment in Hindi, muh ke chale kyu hote hai
मुंह में छाले की समस्या क्यों होती है? - फोटो : Pixabay

मुंह में छाले की समस्या से हम सभी, कभी न कभी जरूर परेशान हुए होंगे। जीभ, होंठ के पीछे या जबड़ों में होने वाले यह घाव काफी दर्दकारक और असहज करने वाले होते हैं। छाले होने पर भोजन को निगलना और पानी पीना तक काफी कठिन हो जाता है। सामान्यतौर पर माना जाता है कि पेट की गर्मी के कारण या जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, उन्हें मुंह के छाले हो जाते हैं, पर अगर आपको अक्सर छाले की समस्या होती रहती है तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें। विशेषज्ञों के मुताबिक पेट की समस्याओं के अलावा कुछ गंभीर स्थितियां भी इन छालों का कारण बन सकती हैं, जिनके बारे में जानना बहुत आवश्यक है।



सामान्यतौर पर छाले कुछ आसान से घरेलू उपाय करने या एक-दो खुराक दवा खाने से ठीक हो जाते हैं, पर अगर आपको अक्सर ही यह दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। कई लोगों को ब्रश करते समय अचानक से मसूड़ों पर चोट लगने या मुंह में संक्रमण के कारण भी छाले हो सकते हैं। आइए इस स्थिति के बारे में आगे समझते हैं कि क्यों छालों का बार-बार होना, गंभीर समस्याओं का संकेत माना जाता है?

Mouth Ulcers Causes and Treatment in Hindi, muh ke chale kyu hote hai
छाले क्यों हो जाते हैं? - फोटो : istock

मुंह के छालों के लक्षण

मुंह के छालों को आसानी से पहचाना जा सकता है। आमतौर पर आपके होंठ, मसूड़ों, जीभ, भीतरी गाल या मुंह के ऊपरी हिस्से में छोटे घावों के रूप में  ये दिखाई देते हैं। छालों के किनारों के चारों ओर लाल रंग के घेरे हो सकते हैं।

  • छालों के आसपास सूजन।
  • ब्रश करते समय दर्द बढ़ जाना।
  • मसालेदार, नमकीन या खट्टा खाना खाने पर तेज दर्द होना।
Mouth Ulcers Causes and Treatment in Hindi, muh ke chale kyu hote hai
छाले होने की समसया - फोटो : iStock

छाले होने के क्या कारण हो सकते हैं?

मुंह में छाले होने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। ऐसे कई कारक हैं जो इन घावों के विकास के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं, इन पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।

  • खाते समय गलती से आपका गाल या जीभ कट जाना।
  • बैक्टीरिया से एलर्जी की प्रतिक्रिया।
  • विटामिन-बी 12 की कमी।
  • टूथब्रश सही न होना या टूथपेस्ट का सूट न करना।
  • संतरा, अनानास और स्ट्रॉबेरी जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन।
  • पीरियड्स के दौरान हार्मोनल परिवर्तन।
  • तनाव, नींद की कमी।
  • मुंह में वायरल, बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mouth Ulcers Causes and Treatment in Hindi, muh ke chale kyu hote hai
बार-बार छाले की समस्या - फोटो : Pixabay

इन गंभीर स्थितियों में भी होती है छाले की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको बार-बार छाले की समस्या हो रही है तो कुछ स्थितियों में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकता है, जिसमें शीघ्र डॉक्टरी उपचार की आवश्यकता होती है। मुंह के छाले उन स्थितियों का भी संकेत हो सकते हैं जो अधिक गंभीर हैं और जिन्हें चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होती है।

  • सीलिएक डिजीज (ऐसी स्थिति जिसमें शरीर ग्लूटेन को टॉलरेट नहीं कर पाता है)।
  • इंफ्लामेटरी बाउल डिजीज की समस्या।
  • मधुमेह रोग के कारण। 
  • बेशेट डिजीज (इस स्थिति में पूरे शरीर में सूजन आ जाती है)।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी, जिसके कारण वायरस और बैक्टीरिया मुंह की कोशिकाओं पर हमला कर देते हैं।
  • एचआईवी/एड्स।
विज्ञापन
Mouth Ulcers Causes and Treatment in Hindi, muh ke chale kyu hote hai
विटामिन की कमी के कारण छाले की समस्या - फोटो : iStock

विटामिन बी-12 की कमी

एनएचएस रिपोर्ट के अनुसार यदि आपको बार-बार छाले की समस्या होती रहती है तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। आपके तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के साथ भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए इस विटामिन की आवश्यकता होती है। जिन लोगों में इसकी कमी होती है उन्हें अक्सर छाले की दिक्कत होती रह सकती है। बार-बार छाले की समस्या में डॉक्टर से संपर्क करके इस स्थिति का निदान जरूर कराएं।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed