फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Habits: रोज सुबह की ये आदतें पूरे दिन आपको रखेंगी ऊर्जावान, सेहत में दिखने लगेगा गजब का बदलाव

Tue, 11 Mar 2025 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

सुबह की अच्छी दिनचर्या अपनाने से न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह हमें ऊर्जावान और सक्रिय बनाए रखती है। आइए विस्तार से जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपके दिन को ऊर्जावान बना सकती हैं।

विज्ञापन
morning routine for good health Early morning exercise and good diet tips
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik

पूरे दिन स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप दिन की शुरुआत अच्छी करें। सुबह की आदतें हमारे पूरे दिन की ऊर्जा, मूड और उत्पादकता को प्रभावित करती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपकी सुबह अच्छी होती है तो इससे पूरे दिन के अच्छा बीतने की संभावना बढ़ जाती है। वैसे तो हर सुबह अच्छी होती है, लेकिन कई बार बीते दिन की कुछ बातें जहन में इस कदर बस जाती हैं, जिससे निकल पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसका असर आपके अगले दिन पर भी पड़ता है। 



शोध बताते हैं कि सुबह की अच्छी दिनचर्या अपनाने से न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह हमें ऊर्जावान और सक्रिय बनाए रखती है।

क्या आप जानते हैं, एक अच्छी सुबह आपके मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा देती है। हालांकि प्रश्न ये है कि, अच्छी सुबह का सही मतलब क्या है? दरअसल, अच्छी सुबह से तात्पर्य है कि जो आपको ऊर्जा प्रदान करे, खुशी का माहौल दे। आइए आपको मॉर्निंग बूस्ट करने के कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जो पूरे दिन को बेहतरीन और ऊर्जावान बनाने में आपकी मदद करेंगी।

morning routine for good health Early morning exercise and good diet tips
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करें

रात में 8-9 के गैप के कारण सुबह उठने के बाद शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है, इसलिए दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करें। पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ती है। नेशनल लाइब्रेटरी ऑफ मेडिसिन के विशेषज्ञ बताते हैं यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

अधिकतन लाभ प्राप्त करने के लिए गुनगुना पानी या नींबू-पानी पीने की आदत बनाइए। इसके कुछ देर बार हाइड्रेशन को और बेहतर करने के लिए नारियल पानी या हर्बल टी भी ले सकते हैं।

morning routine for good health Early morning exercise and good diet tips
धूप में समय बिताएं - फोटो : Freepik.com

सूरज की रोशनी और ताजी हवा लें

सुबह की धूप विटामिन-डी का प्राकृतिक स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम और हड्डियों को मजबूत करने के साथ सेरोटोनिन (खुशी का हार्मोन) को बढ़ाने में मददगार है। शोध के अनुसार, सुबह की धूप लेने से सर्केडियन रिदम संतुलित रहता है, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

इसके लिए कम से कम 10-15 मिनट तक धूप में टहलें। अगर आप बाहर नहीं जा सकते हैं तो बालकनी या छत पर खड़े होकर ताजी हवा और धूप लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
morning routine for good health Early morning exercise and good diet tips
व्यायाम करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी - फोटो : Adobe Stock

नियमित व्ययाम बहुत जरूरी

अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार, सुबह के व्यायाम से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव बढ़ता है, जिससे व्यक्ति पूरे दिन खुश और ऊर्जावान महसूस करता है। व्यायाम की आदत शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है। 30 मिनट व्यायाम से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव और चिंता कम होती है। ये आपको शारीरिक रूप से सक्रियता बढ़ाने में बहुत मददगार है। 

विज्ञापन
morning routine for good health Early morning exercise and good diet tips
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

इन बातों का भी रखें ध्यान

व्यायाम और स्वस्थ खान-पान की आदतों के साथ सुबह की कुछ और आदतों पर भी ध्यान दें।

  • प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ता करने से शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है और दिनभर भूख भी नियंत्रित रहती है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी के अनुसार, सुबह यदि हम दिनभर के कार्यों की योजना बना लेते हैं, तो हमारी उत्पादकता 25% तक बढ़ सकती है।
  • मॉर्निंग मेडिटेशन से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। मेडिटेशन आपको सकारात्मक महसूस कराता है। 




---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed