फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीन नहीं, इस वजह से बढ़ता है सेक्स हार्मोन

Mon, 13 Feb 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 02:02 PM IST
microbes increases sex hormone
सूक्ष्मजीव

इस बार यदि वेलेंटाइन दिवस पर आप प्यार की गर्माहट महसूस करें तो इसके लिए अपने जीन या भाग्य को धन्यवाद कहने के बजाय अपने शरीर के भीतर माइक्रोब्स (सूक्ष्मजीवियों) का शुक्रिया अदा करें। दुनिया के बड़े तकनीकी संस्थान एमआईटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि हाल के वर्षों में हमारे शरीर के भीतर ये सूक्ष्मजीवी बहुत तेजी से बढ़े हैं। ये इंसान की सेहत और मूड के लिए बहुत अच्छे भी होते हैं।

जीन नहीं, इस वजह से बढ़ता है सेक्स हार्मोन

microbes increases sex hormone
सूक्ष्मजीव

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) की माइक्रोबायोलॉजिस्ट स्यूजन एर्डमेन ने इन माइक्रोब्स को ‘सेहत की चमक’ बताया है। उन्होंने बताया कि शरीर में पनाह पाने वाले ये सूक्ष्मजीवी हमारी चमड़ी को और भी खूबसूरत और बालों को चमकीला बनाते हैं। हमारी आंतों में बसने वाले ये माइक्रोब्स हमारी सेहत को कई तरह से अच्छा रखते हैं। इनमें एलर्जी संबंधी संवेदनशीलता, हमारा वजन, संक्रमण का अंदेशा और मूड या मिजाज भी शामिल होता है। इसके अलावा यह हमें कामुक (सैक्सी) भी बनाता है।

जीन नहीं, इस वजह से बढ़ता है सेक्स हार्मोन

microbes increases sex hormone
सूक्ष्मजीव

स्यूजन एर्डमेन ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने मानवीय ब्रेस्ट मिल्क से अलग किए गए प्रोबायोटिक माइक्रोब को चूहों में प्रवेश कराने की संभावना तलाशी थी। तब प्रयोगशाला में उनके तकनीशियन ने पाया कि इन जानवरों में चमकदार रोएं आने लगे हैं। आगे देखा गया कि पुरुष चूहों में टेस्टोस्टेरॉन स्तर बढ़ने लगा और उनके टेस्टिकल (अंडकोषों) का आकार बढ़ गया। साथ ही उनकी चमड़ी कोमल होने लगी और रस का स्राव बढ़ गया। जबकि चुहियाओं में भी कई बदलाव देखे गए। उनमें सफल गर्भधारण और ज्वलनशीलता को रोकने में मदद करने वाले इंटरल्युकिन-10 नामक प्रोटीन का स्तर बढ़ने लगा। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी बढ़ गया जो प्यार बढ़ाने वाला माना जाता है।

विज्ञापन

जीन नहीं, इस वजह से बढ़ता है सेक्स हार्मोन

microbes increases sex hormone
सूक्ष्मजीव

जोड़ा बनाने के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं सूक्ष्मजीवी

शोध में पाया गया कि जो सूक्ष्मजीवी हमारे शरीर में होते हैं वे हमें जोड़ा बनाने (विवाह जन्य प्रेम) के लिए आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा हमें प्रजनन संबंधी सफलता के लिए प्रेरित करते हैं। इस तरह स्तनधारी लोगों के भीतर ये माइक्रोब्स न सिर्फ जोड़ा बनाकर स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं बल्कि जेनेटिक आकर्षण बढ़ाते हुए शरीर के माइक्रोबायल समूह में प्रजनन की क्षमता भी बढ़ाने लगते हैं।

जीन नहीं, इस वजह से बढ़ता है सेक्स हार्मोन

microbes increases sex hormone
सूक्ष्मजीव

आमतौर पर पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन नामक रसायन प्रेम की लालसा जगाता है और महिलाओं में ऑक्सीटोसिन से प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। एमआईटी के शोध में चूहों के भीतर मानवीय सूक्ष्मजीवियों के प्रवेश से उनमें टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ गया जबकि चुहियाओं में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ा पाया गया। इसलिए टेस्टोस्टेरॉन के कारण प्रेम होना तो सभी जानते हैं लेकिन इनका स्तर बढ़ाने के लिए ये सूक्ष्मजीवी जिम्मेदार होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed