शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं यदि पानी को हल्का गुनगुना करके पिया जाए तो इसके लाभ कई गुना तक बढ़ जाते हैं। पानी शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ मूत्र को बढ़ाता है जिससे शरीर से अनावश्यक विषाक्तता बाहर निकल जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में सोने से पहले यदि आप रोजाना गर्म पानी पीते हैं तो सेहत के लिए यह कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।
काम की बात: रात में सोने से पहले पीजिए गर्म पानी, इन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो जाएगा कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में पीजिए गर्म पानी
रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर हाइड़्रेटेड रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करेगा और शरीर को भीतर से ताज़ा करने के लिए कोशिकाओं से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी सहायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से पेट के ऐंठन या दर्द को कम करने में भी मदद मिले सकती है।
मूड सुधारने के लिए फायदेमंद
रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से आपकी मूड सही रहता है। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार पानी की कमी आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, ऐसे में अधिक पानी पीकर आप इस तरह की समस्याओं को आसानी से कम कर सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग आम तौर पर अधिक मात्रा में पानी पीते हैं उनका मूड शांत और सकारात्मक बना रहता है।
मेटाबॉलिज्म में होता है सुधार
अध्ययनों में पाया गया है कि गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है। मूल रूप से, गर्म पानी आपके आहार में वसा के अणुओं को तेजी से तोड़ने में मदद करता है, जिससे वजन कम होता है। ऐसे में रात में खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीकर आप इस तरह के स्वास्थ्य लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
पाचन के लिए है बेहतर
भोजन के बाद गर्म पानी पीने से पाचन बेहतर बना रहता है। पाचन के साथ गर्म पानी पीना रक्त प्रवाह बढ़ने, मांसपेशियों को आराम देने और शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक माना जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि रात के समय गर्म पानी पीने वाले लोगों को एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।