फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: आसानी से वजन कैसे घटाएं? वैज्ञानिकों ने बताए इसके लिए सबसे आसान तरीके, आज से ही करें शुरुआत

Fri, 27 Dec 2024 07:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Dec 2024 07:33 PM IST
सार

वेट लॉस को लेकर एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बेहतरीन उपाय बताया है जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। अगर आप भी वजन घटाने के प्रयास में लगे हुए हैं तो सप्ताह में कम से कम ढाई घंटे एरोबिक व्यायाम का लक्ष्य जरूर बना लें।

विज्ञापन
latest study says 150 minutes of aerobic exercise a week helps in lose weight
वेट लॉस का तरीका - फोटो : Freepik.com

बढ़ते हुए वजन को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोगों का खतरा अधिक हो सकता है। अगर आपका भी वजन सामान्य से अधिक है तो इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय शुरू कर दीजिए। ये स्थिति आपको भविष्य में गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।



पर क्या वजन घटाना इतना आसान है? वेट लॉस को लेकर एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इसके लिए बेहतर उपाए बताए हैं जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि वेट लॉस के लिए नियमित व्यायाम की आदत सबसे प्रभावी है।

अगर आप भी वजन घटाने के प्रयास में लगे हुए हैं तो सप्ताह में कम से कम ढाई घंटे एरोबिक व्यायाम का लक्ष्य जरूर बना लें। रनिंग-वॉकिंग या साइकिलिंग जैसे एरोबिक व्यायाम इसमें आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं।

latest study says 150 minutes of aerobic exercise a week helps in lose weight
व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

वजन घटाने के लिए करें  एरोबिक व्यायाम

क्या व्यायाम, विशेषकर एरोबिक अभ्यास की मदद से वजन घटाया जा सकता है, इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने लगभग 7,000 वयस्कों के डेटा का परीक्षण किया। ये लोग मोटापे का शिकार थे, उनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से अधिक था।

परीक्षण के परिणामों के विश्लेषण से पता चला कि हर हफ्ते एरोबिक व्यायाम करने वाले लोगों के शरीर के वजन, और बेली फैट में कमी आई। सप्ताह में पांच दिन प्रतिदिन 30 मिनट से अधिक का व्यायाम आपके वेट लॉस में काफी मददगार हो सकता है।

latest study says 150 minutes of aerobic exercise a week helps in lose weight
एरोबिक व्यायाम के फायदे - फोटो : Freepik.com

अध्ययन में क्या पता चला?

अध्ययन के परिणाम  जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित किए गए हैं। इंपीरियल कॉलेज लंदन में महामारी विज्ञानी और अध्ययन के पहले लेखक डॉ. अहमद जायदी ने कहा जो लोग अधिक वजन वाले या मोटे हैं, उनके लिए तीन महीनों में शरीर के वजन का 5% कम करना स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए जरूरी है सभी वयस्कों को हर दिन किसी न किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए।

वजन कम करने के लिए 19 से 64 वर्ष की आयु के लोगों को हर हफ्ते कम से कम ढाई घंटे मध्यम स्तरीय या फिर 75 मिनट तीव्र स्तर का व्यायाम करना चाहिए। ये आदत आपको दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं से भी बचाने वाली हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest study says 150 minutes of aerobic exercise a week helps in lose weight
वजन कम करने के लिए उपाय - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ. अहमद जायदी कहते हैं, जब व्यायाम की बात आती है, तो सभी तरह के व्यायाम फ़ायदेमंद होते हैं। हमने उनके बीच किसी तरह के अंतर का मूल्यांकन नहीं किया। हालांकि, वॉकिंग और रनिंग जैसी एरोबिक गतिविधियां बेहतरीन उदाहरण हैं जिन्हें आसानी से दैनिक जीवन में शामिल करके अधिकतम लाभ पाया जा सकता है।

वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए नियमित व्यायाम के साथ-साथ आहार का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजें नहीं खा रहे हैं। हाई कैलोरी वाली चीजें वजन बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

विज्ञापन
latest study says 150 minutes of aerobic exercise a week helps in lose weight
खान-पान में भी करें सुधार - फोटो : Freepik.com

वेट लॉस के लिए कैलोरी का भी रखें ध्यान

निष्कर्ष में प्रोफेसर जायदी ने कहा व्यायाम की आदत बनाने के साथ-साथ आहार में  साबुत अनाज, फल, सब्जियां, मेवे और मछलियों का शामिल करना वेट लॉस के लिए फायदेमंद है। इसके साथ रेड मीट, मीठी चीजों का सेवन और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की मात्रा कम रखें। इन बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ आप वजन कम कर सकते हैं साथ ही इससे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कुछ कैंसर जैसी दीर्घकालिक बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।




--------------
स्रोत और संदर्भ
Aerobic Exercise and Weight Loss in Adults


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed