फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hepatitis Healthy Drink: लिवर के लिए फायदेमंद है ये 'देसी ड्रिंक', पेट और इम्यूनिटी रखती है दुरुस्त

Tue, 26 Jul 2022 11:19 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Jul 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis Healthy Drink Lassi Benefits For Liver know how lassi helps in overall health
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या पिएं? - फोटो : Pixabay

Hepatitis Healthy Drink: भारत में वर्षों से खान-पान की स्वस्थ परंपरा पर जोर दिया जाता रहा है। यही कारण है कि हमारे किचन में रोजाना उपयोग में लाए जाने वाले मसालों और खाद्य पदार्थों को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता रहा है। विशेषकर गर्मी के इस मौसम में कई ऐसे देसी ड्रिंक्स के विकल्प मौजूद होते हैं जो न सिर्फ स्वाद के मामले में लोगों की पसंद रहे हैं,साथ ही इन्हें सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद पाया गया है।



लस्सी ऐसा ही एक पेय है, जिसे आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों ही सेहत के लिए, विशेषकर लिवर को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर पेय के रूप में मानते हैं। लिवर को मजबूत रखकर आप कई तरह की लिवर संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें हेपेटाइटस, लिवर सिरोसिस आदि शामिल हैं। ऐसे में लिवर को सेहतमंद रखने के लिए लस्सी लाभकारी है।

दही को मथकर तैयार किया जाने वाला यह पेय कई तरह की पोषकता से भरपूर होता है, जिसका गर्मियों में नियमित सेवन आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के साथ पेट को स्वस्थ रखने और कई तरह की अन्य बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। आइए इस मौसम में लस्सी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Hepatitis Healthy Drink Lassi Benefits For Liver know how lassi helps in overall health
लस्सी पीन से होने वाले फायदे - फोटो : pixabay

लिवर के लिए लस्सी के फायदे

दही और लस्सी, प्रोबायोटिक्स के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोतों में से एक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका सेवन लिवर में वसा के जमाव को कम करने के साथ लिवर में सूजन, सिरोसिस के लक्षणों को कम करने और लिवर के कार्यों को आसान बनाने में काफी मददगार हो सकता है। चूंकि लस्सी को लिवर की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों को भी इससे लाभ हो सकता है।

Hepatitis Healthy Drink Lassi Benefits For Liver know how lassi helps in overall health
लस्सी की पौष्टिकता के बारे में जानिए - फोटो : pixabay

त्वचा संबंधी लाभ

लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड न केवल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं साथ ही ये मुंहासों को रोकने, आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने और दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार है। लैक्टिक एसिड और विटामिन-डी का संयोजन आपकी त्वचा पर उम्र बढ़ने के असर को कम करने में भी सहायक है। त्वचा के साथ लस्सी आपके बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभदायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hepatitis Healthy Drink Lassi Benefits For Liver know how lassi helps in overall health
हड्डियों के लिए जरूरी है कैल्शियम - फोटो : iStock

हड्डियों की कमजोरी होती है दूर 

लस्सी, कैल्शियम से भरपूर होती है इसलिए यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन पेय हो सकती है। कैल्शियम वाली चीजें हड्डी और दांतो को स्वास्थ रखने में काफी फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करके उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की समस्या को रोकने में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Hepatitis Healthy Drink Lassi Benefits For Liver know how lassi helps in overall health
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पीजिए लस्सी - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी को मिलती है मजबूती

अपने दैनिक आहार में लस्सी को शामिल करना प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में काफी मददगार हो सकता है। यह लैक्टिक एसिड और विटामिन-डी का समृद्ध स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में सहायक है। मजबूत इम्युनिटी के साथ शरीर के बेहतर स्वस्थ्य के लिए भी लस्सी के सेवन की विशेषज्ञ सलाह देते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए लस्सी का सेवन स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed