शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना 6-8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। पर्याप्त नींद न मिल पाने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है। तनाव-अवसाद से लेकर हृदय रोगों के बढ़ते जोखिमों के लिए भी अनिद्रा की समस्या को एक कारक के तौर पर देखा जा रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की तुलना में शहरी लोगों में अनिद्रा की दिक्कत अधिक देखी जा रही है, यही कारण है कि शहरी क्षेत्रों में कई बीमारियां भी काफी हावी रही हैं।
सेहत की बात: शहरी लोगों को अधिक हो रही है अनिद्रा की दिक्कत, विशेषज्ञों ने पता लगाया इसका कारण, आप भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटामिन-डी की कमी और नींद विकार
नींद विकारों को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि मस्तिष्क के कुछ हिस्सों जहां से नींद नियंत्रित होती है, वहां पर विटामिन डी रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं। ऐसे में जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी की दिक्कत होती है, उन्हें नींद की समस्या हो सकती है।इसके अलावा विटामिन डी की कमी कुछ चिकित्सीय स्थितियों जैसे हाइपरथायरायडिज्म, मेटाबॉलिज्म दर में वृद्धि और कई अन्य समस्याओं का कारण हो सकती है। ये सभी स्थितियां नींद को प्रभावित कर सकती हैं।
कैसे ठीक करें अनिद्रा की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सूरज के संपर्क के अलावा शरीर में विटामिन-डी को बढ़ाने के कई तरीके हैं। इस बारें में डॉक्टर से सलाह लेकर उपाय शुरू कर देने चाहिए। कुछ लोगों में विटामिन-डी सप्लीमेंट्स से नींद की समस्या को ठीक करने में आराम मिल सकता है। धूप के अलावा फैटी फिश जैसे सैल्मन, टूना, साबुत अनाज अनाज, मूंगफली और डेयरी उत्पादों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
अनिद्रा को ठीक करने के लिए अन्य तरीके
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नींद विकारों को ठीक करने के लिए विटामिन-डी की कमी को दूर करने के अलावा कुछ और बातों का भी विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए।
- सोने के शेड्यूल को ठीक करें, सोने और जागने का समय निर्धारित करें, इससे समस्या को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
- शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना बहुत आवश्यक है।
- दिन में नींद लेने से बचें इससे भी अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है।
- कैफीन और अल्कोहल का सेवन सीमित करें, निकोटीन का प्रयोग न करें, ये भी दिक्कतें बढ़ा देती हैं।
- सोने से पहले हल्का भोजन करें।
- आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखने पर ध्यान दें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।