शरीर को सही मात्रा में पोषण चाहिए होता है। हर पोषक तत्व के अपने फायदे हैं। लेकिन कई बार हम अपनी बनाई सोच के वजह से प्राप्त पोषण लेने से वंचित रह जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि किसी पोषक तत्वों की कमी की वजह से हमें कोई रोग हो जाता है। इसलिए अपने आहार में प्रयाप्त मात्रा में सारे पोषक तत्व शामिल करें।
अक्सर हम जल्दबाज़ी में सुबह का नाश्ता करना भूल जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि ऐसा करके वह कम कैलरी ले रहें है। लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। सुबह का नाश्ता नहीं करने से हम मोटापे के शिकार हो सकते हैं। सच यह है कि सुबह के नाश्ते से हमें ऊर्जा मिलती है।
कई लोग कार्बोहाइड्रेट और वसा को अपने शरीर के लिए लाभदायक नहीं समझते हैं। हमारे शरीर को सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट और वसा को भी शामिल करें। शरीर के लिए वसा और कार्बोहाइड्रेट उतने ही जरूरी हैं जितने की अन्य पोषक तत्व।
ज्यादा देर तक भूखा रहना शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। खान-पान में गलत आहार शामिल करने से मेटाबॉलिज्म गड़बड़ाने लगता है। अपने आहार में कैलोरी की मात्रा को अधिक लें।
5 of 5
fruits
- फोटो : instagram
जरूरी पोषक तत्व-
प्रोटीन हमारे शरीर के ऊतकों को बनाने एंव रख-रखाव, मरम्मत में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन जरूर शामिल करें। दूध, सोयाबीन, अंडा, दाल, दूध व मांस प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है। दूध, दही,पालक, ब्रोकली में कैल्शियम की मात्रा अच्छी पायी जाती है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र की प्रक्रिया को सही रखने में मदद करता है। सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज व सूखे मेवे में फाइबर अधिक पाया जाता है। आयरन से हमारे शरीर में खून बनता है। अनाज, बींस, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों आयरन का अच्छा स्त्रोत है।