{"_id":"5b937606867a55013e75b5a4","slug":"know-the-interesting-story-behind-why-chikungunya-is-called-chikungunya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से पड़ा इस बीमारी का नाम चिकनगुनिया, कहानी बेहद रोचक है","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस वजह से पड़ा इस बीमारी का नाम चिकनगुनिया, कहानी बेहद रोचक है
Sat, 08 Sep 2018 05:25 PM IST
बीबीसी
बीबीसी
Updated Sat, 08 Sep 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
chikunguniya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम बदलते ही हर किसी को मच्छरों से फैलने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा सताने लगता है। बात अगर चिकनगुनिया की करें तो इस रोग में लम्बें समय तक जोडों में दर्द बना रहता है। पर क्या आप जानते हैं चिकनगुनिया नाम की बीमारी को आखिर चिकनगुनिया क्यों कहा जाता है। तो आपको पहले ही बता दें कि इस बीमारी का चिकन या मुर्गी से कोई ताल्लुक नहीं है, इस बीमारी के नाम की कहानी काफी दिलचस्प है।
2 of 8
mosquito
इस बीमारी का पता पहली बार 1952 में अफ्रीका में चला था। मोजाम्बिक और तंजानिया के सीमावर्ती मकोंडे इलाके में इस बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया था। मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी के वायरस की पहचान एक बीमार व्यक्ति के खून के नमूने से हुई थी।
3 of 8
मच्छर
मकोंडे इलाके में स्वाहिली भाषा बोली जाती है जिसमें चिकनगुनिया का मतलब होता है- "अकड़े हुए आदमी की बीमारी।" जिस व्यक्ति के खून के नमूने से चिकनगुनिया वायरस की पहचान हुई थी, वह हड्डी के दर्द से बुरी तरह अकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एक खास प्रजाति का मच्छर ही चिकनगुनिया फैलाता है जिसे एडिस एजेप्टी कहा जाता है, इस मच्छर की पहचान एक जर्मन डॉक्टर जोहान विल्हेम ने 1818 में की थी।एडिस एजिप्टी कई बार डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के वायरस वाला होता है। लेकिन वैज्ञानिक ये नहीं जान पाए हैं कि उसके काटे किसी व्यक्ति को डेंगू तो किसी दूसरे व्यक्ति को चिकनगुनिया रोग क्यों होता है? ये मच्छर की मर्जी है या व्यक्ति का दुर्भाग्य?
विज्ञापन
5 of 8
dengue
यह मामूली नहीं बल्कि बहुत ही खतरनाक मच्छर है, जो अफ्रीका, एशिया और लातीनी अमरीका में पाया जाता है। यही वो मच्छर है जो डेंगू और जीका जैसी बीमारियां भी फैलाता है। मच्छर का नाम पड़ने की कहानी भी काफी दिलचस्प है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।