फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड में बार-बार आती है पेशाब तो एक बार मिल लें डॉक्टर से, हो सकते हैं इस बीमारी के लक्षण

Fri, 03 Jan 2020 01:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Jan 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
know reason of winter frequent urination and urination diseases
पेशाब में खून आने की समस्या - फोटो : सोशल मीडिया

कई लोग सर्दियों में बार-बार आने वाली पेशाब की वजह से पानी पीना ही छोड़ देते हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए और जाड़े में ज्यादा पेशाब आने की असल वजह को जानना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि कम पानी पीने के बाद भी उनको सर्दियों में बार-बार पेशाब आ रही है कहीं कोई बीमारी तो नहीं है। ऐसे में उनको भीतर से घबराहट भी हो जाती है। यह एकदम सही है कि सर्दियों में सभी लोगों को ज्यादा पेशाब आती है। आइए जानते हैं इसकी असल वजह... 


 

know reason of winter frequent urination and urination diseases
पेशाब में खून आना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हमारा शरीर सामान्यत: 36-37 डिग्री सेल्सियस तापमान में रहने का आदी है। जब सर्दियां आती हैं तो पारा गिर जाता है और हमारा शरीर भी कांपने लगता है। शरीर के कांपने की वजह से शरीर की रक्त धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और शरीर के अंगों में खून का फ्लो बढ़ जाता है। हमारी किडनी में भी खून का यह फ्लो बढ़ने लगता है।
 
know reason of winter frequent urination and urination diseases
यूरीन
ऐसे में किडनी ज्यादा काम करने लगती है और हमें बार-बार पेशाब आती है। इस बार-बार पेशाब आने से हमारा शरीर अंदरुनी गर्मी को भी बनाए रखने की कोशिश करता है। किडनी का काम ही होता है कि वह शरीर के विषाक्त चीजों को छानती है। ऐसे में अगर आपको सर्दियों में ज्यादा पेशाब आती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know reason of winter frequent urination and urination diseases
यूरीन इंफेक्शन
हालांकि यह भी ध्यान रखना है कि अगर पेशाब बहुत ही ज्यादा आ रही है तो फिर आपको जरूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ऐसे में आपको हाइपोथर्मिया हो सकता है। लेकिन पेशाब के साथ ही अगर आपको शरीर में कंपकंपी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है और थकान महसूस हो रही है तो फौरन डॉक्टरी सलाह लेना ही उचित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed