फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स

Tue, 22 Jan 2019 04:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 22 Jan 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
know how remedies reduce the darkness of lips
Smoking


होंठों का कालापन आम समस्या हो गई है। प्रदूषण के अलावा धूम्रपान भी होठों के कालेपन का मुख्य कारण है। सिगरेट स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके स्किन के लिए भी घातक साबित हो सकता है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन और टार आपके बॉडी के स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा सिगरेट की गर्मी के चलते आपके होंठ जलने लगते हैं। इसके चलते आपके होंठ काले पड़ने लगते हैं, जिससे कोई भी आपके होंठों को देखकर यह पता कर सकता है कि आप धूम्रपान करते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह अपने होंठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। 

know how remedies reduce the darkness of lips
pink lips
होंठों के कालेपन को दूर करने में पिंक अनार का जूस काफी लाभदायक साबित हो सकता है और आपके होंठों के नेच्युरल पिंक कलर वापस आ सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच अनार का जूस लें और अपने होंठों पर लगा लें फिर आधे घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद फ्रेश पानी से धो लें। 
know how remedies reduce the darkness of lips
shape of lips
अपने होठों के गुलाबी रंग को वापस लाने के लिए अपने टूथब्रश का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अपने होठों पर कुछ पेट्रोलियम जेली लगाएं और फिर पांच मिनट के लिए होंठों पर हल्के-हल्के ब्रश चलाएं। इसके बाद अपने होंठ धोएं और पेट्रोलियम जेली या देसी घी से मॉइस्चराइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
know how remedies reduce the darkness of lips
होंठ - फोटो : playbuzz.com

नींबू और चीनी के स्क्रब के जरिए आप अपने होंठों के रंग को वापस पा सकते हैं। नींबू उत्कृष्ट प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है और चीनी सभी मृत त्वचा कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच चीनी में नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट का प्रयोग अपने होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब के रूप में करें। ताजे पानी से साफ करने से पहले कुछ मिनट के लिए एक परिपत्र गति में अच्छी तरह से स्क्रब से होंठों की मालिश करें। इससे आपके होंठों का रंग वापस आ सकता है।

विज्ञापन
know how remedies reduce the darkness of lips
dry lips - फोटो : getty images

ग्लिसरीन और नींबू पैक के जरिए भी आप अपने होंठों के रंग को वापस पा सकते हैं। ग्लिसरीन अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। जब ग्लिसरीन को नींबू के रस के साथ मिलाया जाता है तो यह आपके गुलाबी रंग को आपके होंठों पर वापस लाने में मदद करता है। आप ग्लिसरीन और नींबू के रस के दो बराबर भागों को मिलाएं और इस पैक को अपने होंठों पर लगाएं। आप अपने होंठों को साफ पानी से धोने के बाद नरम और नमी से भरपूर महसूस करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed