पौष्टिक सब्जियों में ब्रोकली सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। ब्रोकली में विटामिन , मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी मात्रा होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के विकास में मददगार होता है। ब्रोकली में फाइबर होने की वजह से आप इसे अपने सलाद, पास्ता, सब्जी आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की भी भरपूर मात्रा होती है।
दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं ये 5 सब्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पिनिच
पालक में आइरन और विटामिन ई पाया जाता है। पालक के सेवन से मस्तिष्क मजबूत होता है। इसके अलावा, पालक में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो आपके मस्तिष्क को सुचारु रूप से कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं।
नट्स
नट्स
बादाम, अखरोट और काजू में भी विटामिन ई की भूरपूर मात्रा होती है। अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी हैं तो आपको रोज़ाना नट्स का सेवन करना चाहिए। आप करीब एक मुठ्ठी नट्स रोज खा सकते हैं, यह आपके शरीर के विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
एवोकाडो
एवोकाडो
एवोकाडो फलों में सबसे ज्यादा पौष्टिक फल है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता हैं उतना ही फायदेमंद भी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक होती है। विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से यह आपके त्वचा , बाल और मस्तिष्क के विकास में मदद करता हैं। अपनी दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए आप एक कप एवोकाडो का सेवन करें । इससे आपको लगभग 21 प्रतिशत विटामिन ई मिलेगा।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल कुकिंग में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई की मात्रा काफी पायी जाती हैं। इसीलिए लोग अपने खाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। ऑलिव ऑयल सिर्फ मस्तिष्क के लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि यह दिल की बीमारी से बचने के काम भी आता है।