फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजी से घटाना है वजन तो अपनाइए ये 'जापानी मॉर्निंग डाइट'

Thu, 11 Apr 2019 06:26 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 11 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
know about japanese morning diet

वजन घटाने को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के तरीके उपलब्ध हैं। लेकिन आजकल इंटरनेट पर एक खास डाइट लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है, जिसे जापान के हितोशी वातानेब द्वारा तैयार किया गया है। इस डाइट में सुबह उठने के बाद आपको कुछ चीजों का पालन करना है जिससे आपका बढ़ता वजन तेजी से घटेगा। दुनियाभर में लोग इस डाइट को फॉलो करना शुरू कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये डाइट। 


 

know about japanese morning diet

क्या है ये जापानी मॉर्निंग डाइट
दरअसल, इस डाइट के अनुसार सुबह के नाश्ते के वक्त पहले आपको एक केले का सेवन करना है फिर एक ग्लास गुनगुना पानी पीना है। इसके बाद अब आपको कुछ नहीं खाना है। अब आप सीधे दोपहर को खाना खाएं। केले में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। ये ऐसा स्टार्च होता है जो वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है। केला छोटी आंत में घुलने के बजाए सीधे बड़ी आंत में घुलता है। बड़ी आंत में केले के पहुंचने के बाद स्टार्च अलग हो जाता है। आंत में पहले से मौजूद बैक्टीरिया स्टार्च को फैटी एसिड में बदल देता है। यही फैटी एसिड आपके सेल्स में पहुंचकर शरीर को पोषण देता है।

know about japanese morning diet

कैसे करें केले का सेवन
इस डाइट को फॉलो करने के दौरान सुबह नाश्ते में बस आपको एक केले का सेवन करना है। अगर आपको ज्यादा भूख लगी है तो पहला केला खाने के बीस मिनट बाद दूसरा केला खाएं। इस डाइट को फॉलो करने के दौरान दिन में आपको भूख परेशान कर सकती है। लेकिन धीरे-धीरे आपको इस डाइट की आदत पड़ जाएगी। इस डाइट को फॉलो करने के लिए सबसे बड़ा नियम है कि अपनी भूख से कम खाना खाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about japanese morning diet

जापानी मॉर्निंग डाइट में इन बातों का रखें ख्याल
लंच और डिनर में आप जो चाहें वो खाएं। लेकिन शाम के वक्त स्नैक्स में आप सिर्फ फल खाएं। इसके अलावा दिनभर गुनगुना पानी पीएं। गुनगुना पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। रात के वक्त आठ बजे से पहले ही रात का खाना खा लें। इसके बाद आपको कुछ भी नहीं खाना है। 

विज्ञापन
know about japanese morning diet

जानिए केला क्यों है फायदेमंद
दरअसल, केला वजन घटाने में मददगार होता है। केला आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाना है और पेट को देर तक भरा रखता है। केले में पोटैशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed