{"_id":"5d0767f18ebc3e15842cb2f8","slug":"international-yoga-day-2019-some-things-every-new-yogi-should-know-before-hitting-the-mat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योग करने से पहले जान लीजिए ये 6 बातें नहीं तो आ सकती है दिक्कत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
योग करने से पहले जान लीजिए ये 6 बातें नहीं तो आ सकती है दिक्कत
Fri, 21 Jun 2019 08:07 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
योगा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद वैश्विक स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति लाना है। योग करना मतलब, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुभव से गुजरना है। योग के जरिए आप निरोगी रह सकते हैं। बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। योग आपके तन और मन को स्वस्थ्य रखता है। लेकिन हर नए योगी को योग करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं ताकि उसे किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कि अगर आपने नया-नया योग करना शुरू किया है तो क्या सावधानियां बरतनी चाहिए...
योग
- फोटो : pixabay
अगर आप योग अभ्यास की शुरुआत कर रहे हैं तो आप कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आप चाहें तो योग क्लास ले सकते हैं ताकि आपको योग करने के सही तरीके के बारे में पता चल सकें। क्योंकि अगर आप योग को गलत तरीके से करते हैं तो आपको इसका फायदा नहीं मिलता है।
योगा
- फोटो : pixabay
आपको पता होना चाहिए कि योग करने के लिए आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि आप हर तरह के कपड़ों में योग नहीं कर सकते हैं। योग करने के लिए ऐसे कपड़े होने चाहिए जिसमें आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह मूव कर सकें। योग के दौरान आपको पसीना भी आएगा इसलिए हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए। ज्यादा कसे हुए कपड़ों में योग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
योग
- फोटो : pixabay
आपको पता होना चाहिए कि योग की किसी भी क्रिया में किसी भी मुद्रा को कितनी देर तक करना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर रहता है कि आप किस तरह का योग कर रहे हैं। योग को कभी भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
योगा
- फोटो : pixabay
योग करते वक्त आपको किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखानी चाहिए। योग में आपकी सांसों को बहुत महत्व होता है। कहा भी जाता है कि आप जो सांस लेते हैं वह योग की चाबी है। इसलिए अगर आप नया-नया योग कर रहे हैं तो इसका प्रशिक्षण जरूर लें ताकि आपको सही मुद्राओं और योगाभ्यास के बारे में जानकारी मिल सके।