{"_id":"5cf8de11bdec22076100d21c","slug":"working-women-suffering-from-carpal-tunnel-syndrome-symptoms-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! अगर आप भी ऑफिस में करती हैं काम तो कहीं घेर ना ले हाथ में होने वाली ये बीमारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान! अगर आप भी ऑफिस में करती हैं काम तो कहीं घेर ना ले हाथ में होने वाली ये बीमारी
Thu, 20 Jun 2019 05:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में कामकाजी लोगों को एक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें रात को आराम करते समय उनके हाथ अचानक सुन्न हो जाते हैं। ये दिक्कत महिलाओं में सबसे अधिक देखी जा रही है। इस समस्या को कार्पल टनल सिंड्रोम (सीटीएस) कहा जाता है। ये सिंड्रोम लगातार 8-9 घंटे तक कंप्यूटर पर काम करने से हो रहा है।
क्या है कार्पल टनल सिंड्रोम?
सीटीएस नाम की इस बीमारी में हाथ की उंगलियों और कलाई से दर्द शुरु होता है। बाद में ये दर्द बढ़कर बाहों तक पहुंच जाता है। इस बीमारी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि कलाई में एक मिडियन नर्व होती है, जिसके दबने से परेशानी उत्पन्न होती है। लगातार टाइपिंग करने से ये समस्या बढ़ती जाती है।

कौन होते हैं शिकार?
इस बीमारी के सबसे अधिक शिकार 18 से 35 साल के लोग होते हैं। युवाओं को ये बीमारी सबसे ज्यादा इसलिए घेरती है क्योंकि वह दिनभर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन लोगों से जब काम के बारे में पूछा जाता है, तो ये लोग कंप्यूटर पर काम करना बताते हैं। ब्रिटेन में हुए एक शोध में पता चला कि यहां प्रति एक लाख लोगाें में से 120 महिलाओं और 60 पुरुषों को इस सिंड्रोम ने जकड़ रखा है।

क्या हैं बचाव के उपाय?
-एक घंटे लगातार टाइपिंग करने के बाद पांच मिनट का ब्रेक लें।
-रोजाना व्यायाम करें, 10 मिनट हाथ खोलने-बंद करने पर जोर दें।
-दिन में पांच बार ये व्यायाम करें।
-एक घंटे लगातार टाइपिंग करने के बाद पांच मिनट का ब्रेक लें।
-रोजाना व्यायाम करें, 10 मिनट हाथ खोलने-बंद करने पर जोर दें।
-दिन में पांच बार ये व्यायाम करें।