फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में हम कितना ऑक्सीजन खींचते हैं, कितनी बार सांस छोड़ते हैं? जानें, श्वसन प्रक्रिया से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य 

Mon, 31 Aug 2020 11:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Interesting facts about breath system How Many Breaths Do You Take Each Day, know all about breathing system
Breath, Breathing, Breaths - फोटो : iStock

इंसान के जीवन के लिए भोजन और पानी से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, हवा। सांस लेने के दौरान हम ऑक्सीजन अंदर लेते हैं, जिसे प्राणवायु कहा जाता है। यानी इसके बिना जीवन की कल्पना नामुमकिन है। सांस लेने के दौरान हम ऑक्सीजन अंदर लेते हैं और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। शहर के शोरगुल, गंदगी और प्रदूषण भरे वातावरण में शुद्ध हवा मिलना मुश्किल हो गया है। लॉकडाउन की शुरुआत में हमें कुछ दिनो तक शुद्ध हवा नसीब हुई थी। हमलोगों में से अधिकतर लोग इन सामान्य जानकारियों से वाकिफ हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्वसन प्रक्रिया से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्यों के बारे में: 

Interesting facts about breath system How Many Breaths Do You Take Each Day, know all about breathing system
फेफड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सांस लेने के दौरान हम अपने फेफड़ों का केवल 25 फीसदी ही उपयोग करते हैं। 
  • अमेरिकन लंग एसोसिएशन के मुताबिक, हमारे दोनों फेफड़ों का वजन 650 ग्राम के बराबर होता है।
  • 20 से 25 साल की उम्र के दौरान इंसानों के फेफड़े परिपक्व होते हैं। 
  • इसके 10 साल तक फेफड़े पूरी तरह से काम करते हैं और 35 साल की आयु के बाद फेफड़ों की कार्य क्षमता में उतार आना शुरू हो जाता है। 
Interesting facts about breath system How Many Breaths Do You Take Each Day, know all about breathing system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

श्वसन प्रक्रिया के दौरान जब हम हवा अंदर खींचते हैं, तो 21 फीसदी ऑक्सीजन अंदर जाती है, जबकि हमारे शरीर को पांच फीसदी की ही जरूरत होती है, इसलिए बाकी हम सांस छोड़ते समय बाहर निकाल देते हैं। 

  • हर दशक में सांस लेने की कुल क्षमता में से 0.2 लीटर की क्षमता कम होती चली जाती है।
  • क्या आप जानते हैं कि एक व्यस्क इंसान दिनभर मे 17,500 बार सांस लेता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about breath system How Many Breaths Do You Take Each Day, know all about breathing system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

श्वसन प्रक्रिया को ऐसे समझें

  • सांस लेने के दौरान हवा में मौजूद ऑक्सीजन हमारे फेफड़ों तक पहुंचती है और शरीर में ब्लड के संपर्क में आती है। इसके बाद ब्लड इसे अवशोषित कर लेता है और शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाता है। इसी प्रक्रिया के कारण हमारे शरीर के अन्य अंग भी स्वस्थ रहते हैं। आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि हमारे फेफड़े एक बार सांस लेने के दौरान चार लीटर तक हवा अंदर लेने और बाहर निकालने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन
Interesting facts about breath system How Many Breaths Do You Take Each Day, know all about breathing system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कितनी बार सांस लेते और छोड़ते हैं हम?

  • सामान्य व्यक्ति एक मिनट में औसतन 15 बार सांस लेता है। वहीं एक दिन में हर व्यक्ति औसतन 21600 बार सांस लेता और छोड़ता है।
  • इंसानों की तुलना में जानवरों के सांस लेने की गति बहुत अलग है। एक कुत्ता एक मिनट में 60 बार सांस लेता है, जबकि हाथी और कछुए हर मिनट केवल दो से तीन बार सांस लेते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed