फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना होगा बेहद आसान, बस साल में दो बार करना होगा ये काम

Wed, 01 Jun 2022 07:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
injectable drug Inclisiran found it cut LDL cholesterol, know how to control it
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

बढ़े हुए  कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के प्रमुख कारक के रूप में जाना जाता है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर के लिए आवश्यक होता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है, हालांकि इसकी अधिकता कई प्रकार की समस्याओं का कारण भी बन सकती है। कोलेस्ट्रॉल, दो प्रकार का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, हृदय की गंभीर समस्याओं और कुछ स्थितियों में हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा सकता है।



कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए सभी लोगों को स्वस्थ आहार और दिनचर्या को ठीक रखने की सलाह दी जाती है। पर क्या लाख कोशिशों के बाद भी आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं?


बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञों ने एक खास तरीके के बारे में लोगों के बताया है। इसके लिए आपको किसी दवा के सेवन की भी जरूरत नहीं होगी। साल भर में बस आपको दो इंजेक्शन लेना होगा जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकेगी। अध्ययन के परिणाम को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार लोगों के लिए इसे काफी बेहतरीन उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

injectable drug Inclisiran found it cut LDL cholesterol, know how to control it
कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें - फोटो : Pixabay

दो इंजेक्शन से बन जाएगा काम

इंजेक्शन के कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभावों के बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि यह आपकी समस्या को कम करने में काफी सहायक हो सकती है।  इनक्लिसिरन नामक इस इंजेक्शन को साल में बस दो बार लेने की जरूरत होगी, जो एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कई गुना तक कम करने में मददगार पाई गई है। प्रारंभिक नैदानिक परीक्षण के आंकड़े इसमें काफी संतोषजनक पाए गए हैं। हालांकि बिना डॉक्टरी सलाह के यह इंजेक्शन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

injectable drug Inclisiran found it cut LDL cholesterol, know how to control it
कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला इंजेक्शन - फोटो : pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इंपीरियल कॉलेज लंदन में प्रोफेसर डॉ कौसिक रे कहते हैं, शोध में पाया गया है कि यह दवा, इंजेक्शन के रूप में लेने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को आधा या उससे अधिक कम करने में सहायक है। इसका प्रभाव चार से छह महीने तक रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि हृदय रोगों के बढ़ते खतरे को कम करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, वैश्विक स्तर पर तेजी से रिपोर्ट की जा रही गंभीर समस्याओं में से एक है, जिसे कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
injectable drug Inclisiran found it cut LDL cholesterol, know how to control it
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अन्य उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी उम्र के लोगों को कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के उपाय करते रहना चाहिए। इसके लिए आहार और दिनचर्या को ठीक रखना सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और बीन्स जैसी चीजों का सेवन बढ़ाने के साथ वसा के सेवन को कम करें। प्रोटीन के लिए पौधे पर आधारित आहार के सेवन पर अधिक ध्यान दें। रिफाइंड अनाज आदि का सेवन कम करें और नियमित रूप से वॉक करने की आदत बनाकर इस गंभीर समस्या को आसानी से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed