{"_id":"5d09e4ce8ebc3e418b52d46f","slug":"humans-can-smell-with-their-tongue-scientists-find","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंध सूंघने में नाक ही नहीं ये अंग भी आता है काम, वैज्ञानिकों की नई खोज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गंध सूंघने में नाक ही नहीं ये अंग भी आता है काम, वैज्ञानिकों की नई खोज
मनुष्य किसी भी चीज की गंध को सिर्फ नाक से ही नहीं सूंघता बल्कि जीभ का भी उपयोग करता है। वैज्ञानिकों ने एक नए खोज में यह दावा किया है। फिलाडेल्फिया में मोनेल केमिकल सेंस सेंटर के सेल बायोलॉजिस्ट डॉक्टर मेहमेट ओज्डेनर का कहना है कि इंसान, जीभ से भी किसी गंध को सूंघ सकता है।
2 of 4
जीभ से भी गंध सूंघ सकता है इंसान
- फोटो : pixabay
इस खोज के लिए वैज्ञानिकों ने मनुष्य के गंध को सूंघने का अध्ययन किया। ओज्डेनर कहते हैं कि मनुष्य के संघूने पर अध्ययन करने का ख्याल उन्हें तब आया जब उनके 12 साल के बच्चे ने सांप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सांप अपने आस-पास की गंध को सूंधने के लिए अपनी जीभ को बाहर निकालता है।
3 of 4
bad smell
ओज्डेनर का कहना है कि सांप सीधे जीभ से गंध को नहीं सूघता। सांप, जीभ का उपयोग गंध वाले अणुओं को अपने मुंह तक लाने के लिए करता है। लेकिन मनुष्य सीधे जीभ से भी गंध को सूंघ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mans nose
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि इस शोध को करने के लिए पुराने शोधों की भी सहायता ली गई । पहले का विचार था कि गंध और स्वाद की दो इंद्रियां पहले दिमाग से मिलने की जगह मुंह से मिलती हैं। उनका कहना है कि यह बात तो पुराने शोधों में भी सामने आई है कि खाने और पीने वाली चीजों की तेज गंध इंसान की नाक को बंद कर देती है। इसकी वजह से जब वह खाते हैं तो उन्हें स्वाद की कमी महसूस होती है। लेकिन, नए शोध में निष्कर्ष निकला है कि इंसान जीभ से भी गंध को सूंघ सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।