फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: हृदय रोगों से सुरक्षित रखने में फायदेमंद है इस तरह के आहार का सेवन, दो अध्ययनों में दावा

Fri, 20 Aug 2021 03:36 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 20 Aug 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
how to reduce heart attack and stroke risk, what study says
हार्ट अटैक का खतरा होगा कम (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

हृदय रोग, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। गंभीर स्थितियों में लोगों को दिल का दौरा पड़ने जैसी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है, कई बार यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाने की स्थिति में दिल का दौरा पड़ सकता है। वहीं हृदय का अप्रत्याशित रूप से धड़कना बंद हो जाना कार्डिएक अरेस्ट की समस्या का कारण बन सकता है। ये सभी स्थितियां जानलेवा हो सकती हैं, साथ ही हृदय रोगों से पीड़ित किसी भी उम्र को लोगों को हो सकती है।


वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय की ज्यादातर समस्याएं हमारी खराब जीवनशैली का परिणाम होती हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस-यूके) के अनुसार, अधिक वसा वाले आहार का सेवन करने वाले लोगों में धमनियों के सख्त हो जाने (एथेरोस्क्लेरोसिस) की समस्या का खतरा अधिक होता है, जिससे लोगों को दिल का दौरा पड़ सकता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर हाल ही में किए गए दो अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने ऐसे आहार के बारे में बताया है, जिसका सेवन हार्ट फेलियर जैसे गंभीर खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।

how to reduce heart attack and stroke risk, what study says
हृदय रोगों से बचने के लिए करें उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हृदय रोग के खतरे को जानने के लिए किए गए दो अध्ययन
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित दो नए अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने बताया है कि पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ और अधिक पौष्टिक चीजों का सेवन करके हृदय को स्वस्थ रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

  • पहले अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि युवावस्था से ही पौधों पर-केंद्रित आहार का सेवन करने से मध्य आयु में दिल का दौरा, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और हृदय की अन्य बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • वहीं दूसरे अध्ययन में वैज्ञानिकों का कहना है कि पौधे पर आधारित खाद्य पदार्थ खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में हृदय रोग का खतरा कम किया जा सकता है।
how to reduce heart attack and stroke risk, what study says
खान-पान पर विशेष ध्यान रखें हृदय रोगी (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

पौधों पर आधारित भोजन ज्यादा फायदेमंद
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर पौधों पर आधारित चीजों को खाने की आदत डाली जाए तो युवा वयस्कों और पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं, दोनों में हार्ट फेलियर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। शोध में वैज्ञानिकों ने फल और सब्जियों के अधिक सेवन के महत्व को रेखांकित किया है, हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि पौधों पर आधारित चीजों के खाने का मतलब यह नहीं है कि आप बिल्कुल शाकाहारी हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to reduce heart attack and stroke risk, what study says
हृदय रोगों से बचने के लिए खाएं पौष्टिक आहार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों से बचने के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने लोगों को हृदय रोग के खतरे से बचने के लिए आहार और जीवनशैली में सुधार करने पर जोर दिया है। शोधकर्ता बताते हैं, हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां, साबुत अनाज, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, फलियां और नॉन ट्रॉपिकल वनस्पति तेल का सेवन अधिक करना चाहिए। वहीं सेचुरेटेड और ट्रांस फैट, सोडियम, लाल मांस, मिठाई और शुगर ड्रिक जैसी चीजों की सेवन बेहद कम करना फायदेमंद रहता है। 

विज्ञापन
how to reduce heart attack and stroke risk, what study says
हृदय रोग की समस्याओं का उपचार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ यूनी चोई कहते हैं, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जितना हो सके, प्राकृतिक चीजों का सेवन किया जाना चाहिए। प्रोसेस्ड चीजों की मात्रा को कम करना बेहतर रहता है। आहार में समय-समय पर पशु उत्पादों को कम मात्रा में शामिल किया जा सकता है, हालांकि इसमें फैट की मात्रा का ध्यान रखना आवश्यक है। हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं, ऐसे में लोगों को कम आयु से ही इससे सुरक्षा के उपायों को प्रयोग में लाने की शुरुआत कर देनी चाहिए। 


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Eating a plant-based diet at any age may lower cardiovascular risk

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित दो नए अध्ययनों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed