फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हो सकता है खतरनाक, आसान है इससे बचने के उपाय

Sat, 21 Sep 2019 08:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Sep 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
how to reduce cholesterol without medication
Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल एक केमिकल कंपाउंड है जो हमारे लिवर में होता है। यह हमारे शरीर में नई कोशिकाओं और हॉर्मोंस को व्यवस्थित रखने में सहायक होता है। लेकिन जब यह निर्धारित मात्रा से बढ़ जाता है तो हमें परेशानी होने लगती है।



40 साल की उम्र पार कर जाने के बाद कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे की संभावना बढ़ जाती है। जब भी कभी इन बीमारियों से जुड़े विषय पर बात होती है तो इस उम्र को पार कर चुके लोगों का ख्याल पहले आता है। लेकिन आप युवा उम्र में ही कुछ चीजों का ध्यान रख लें तो बुढ़ापे में भी सेहतमंद जीवन जी सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल और इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तार से...

how to reduce cholesterol without medication
Cholesterol

हम कुछ ऐसा करते हैं जिसे शरीर आसानी से स्वीकार नहीं करता है तो वह चीज कहीं न कहीं हमें नुकसान पहुंचाती है। ठीक उसी प्रकार कोलेस्ट्रॉल के साथ भी है। कोलेस्ट्रॉल का निर्माण हमारे लिवर में होता है। लेकिन ज्यादातर उच्च कोलेस्ट्रॉल वाला खाना खाने से इसकी मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है। जब भी हम कुछ खाते हैं तो हमारी आंतें कोलेस्ट्रॉल ग्रहण करती हैं। जबकि अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। यही अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों-नाड़ियों में जमा होने लगते हैं और खून के प्रवाह को बाधित कर देते हैं।

how to reduce cholesterol without medication
- फोटो : pixa

हमारे शरीर को जब भी कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है तो लिवर इसे निकाल देता है और शरीर अपनी जरूरत को पूरा कर लेता है। लेकिन जो भी अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमा होता है वह शरीर के लिए नुकसानदायक कोलेस्ट्रॉल हो जाता है। मेडिकल की भाषा में इस कोलेस्ट्रॉल को एलडीएल कहते हैं। एलडीएल हमारे शरीर के रक्त प्रवाह को बाधित कर देता है, जिससे दिल और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। एलडीएल जानलेवा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to reduce cholesterol without medication

उच्च कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कोई ऐसे लक्षण नहीं होते जिसे आसानी से समझा जा सके। अचानक किसी बीमारी के रूप में ही इसका पता चलता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा की जानकारी खून जांच के जरिए मिलता है। इसी वजह से 25 साल की उम्र के बाद साल में एक बार कंप्लीट बॉडी चेकअप जरूर करानी चाहिए।

विज्ञापन
how to reduce cholesterol without medication
- फोटो : file photo

बचने के उपाय
इस बीमारी से बचने के लिए ऐसा नही करना है कि आप अपनी पसंद की चीजें खाना छोड़ दें। आप थोड़ा बहुत नियंत्रण रख सबकुछ खा सकते हैं, साथ ही फिजिकल ऐक्टिविटी जैसे सुबह में टहलना, व्यायाम, योगा आदि क्रियाएं करते हुए आप अपने आप को बिल्कुल फिट रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed