फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

world Liver day: लिवर-किडनी को रखना है स्वस्थ तो गांठ बांध लें ये जरूरी बातें, कम उम्र से ही बरतें सावधानियां

Sat, 19 Apr 2025 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Apr 2025 07:42 PM IST
सार

लिवर और किडनी दोनों ही हमारे शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों में विशेष भूमिका निभाती हैं। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और खून को फिल्टर करने के लिए भी इनका ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक है।

विज्ञापन
how to keep liver and kidneys healthy what to do and avoid know all in hindi
किडनी-लिवर की समस्या - फोटो : Adobe stock

लिवर और किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, हालांकि लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने इन दोनों अंगों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हम क्या खाते हैं, किसी तरह का जीवन जीते हैं, इन सभी का हमारे स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम उम्र से ही सेहत की देखभाल को लेकर अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।



लिवर और किडनी दोनों ही हमारे शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों में विशेष भूमिका निभाती हैं। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और खून को फिल्टर करने के लिए भी इनका ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक है।

how to keep liver and kidneys healthy what to do and avoid know all in hindi
लिवर को होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

खान-पान, जीवनशैली को ठीक रखने पर दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सही खान-पान, जीवनशैली को ठीक रखने के साथ कुछ विशेष सावधानियां भी जरूरी हैं। कई शोध बताते हैं कि इन दोनों अंगों को हमारी जिस एक आदत के कारण सबसे ज्यादा क्षति हो रही, शराब पीना उनमें से एक है। शराब से लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, इससे फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन लिवर और किडनी फेलियर के खतरे को कई गुना तक बढ़ा देता है।

how to keep liver and kidneys healthy what to do and avoid know all in hindi
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com

प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक से करें परहेज

प्रोसेस्ड फूड में हाई सोडियम और इसे लंबे समय तक बचाए रखने के लिए केमिकल्स होते हैं, जो किडनी की कार्यप्रणाली पर असर डालते हैं और उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देते हैं।

जर्नल ऑफ अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी की एक रिपोर्ट अनुसार, ज्यादा नमक खाने से किडनी की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर हो सकता है। अत्यधिक नमक के कारण लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep liver and kidneys healthy what to do and avoid know all in hindi
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए करें उपाय - फोटो : Freepik.com

इन बातों का भी रखें ध्यान

लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कम उम्र से ही सभी लोगों को कुछ और सावधानियां बरतनी चाहिए। 

  • तंबाकू से दूरी बनाएं। इसमें मौजूद टॉक्सिन्स लिवर और किडनी दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
  • कम पानी पीना भी खतरनाक है। पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, ऐसे में कम पानी पीने से शरीर में विषाक्तता बढ़ सकती है।
  • पेनकिलर या एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा सेवन भी लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • व्यायाम से वजन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं उनमें भी लिवर-किडनी की समस्याएं अधिक देखी जाती हैं।




-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed