फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ध्यान केंद्रित करने में होती है दिक्कत, एक जगह नहीं लगता मन? कहीं इन पोषक तत्वों की कमी तो नहीं

Sun, 03 Dec 2023 12:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Dec 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
how to have good concentration what nutrient is important for it
एकाग्रता में कमी की समस्या - फोटो : istock

हम जिस तरह की दौड़ती-भागती दुनिया में जी रहे हैं, उसमें ज्यादातर लोगों के लिए ध्यान केंद्रित करने या किसी एक चीज पर लंबे समय तक एकाग्रता बनाए रखना कठिन होता जा रहा है। हालांकि ये काफी सामान्य दिक्कत है जो परिस्थितियों के साथ ठीक भी हो जाती है, पर अगर आपको अक्सर ये समस्या होती रहती है, काम में मन नहीं लगता है या एक चीज पर बहुत समय तक ध्यान नहीं बनाए रख पाते हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है। कहीं ये किसी स्वास्थ्य समस्या या फिर और कारण से तो नहीं है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने के लिए कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। एकाग्रता बनाए रखने सहित मस्तिष्क की कार्यात्मक क्षमता को ठीक रखने, सोचने-समझने की शक्ति बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भी ये जरूरी हैं।

अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ प्रकार के विटामिन्स की कमी आपके ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता बनाए रखने की क्षमता को कमजोर कर सकती है।

how to have good concentration what nutrient is important for it
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock

एकाग्रता के लिए जरूरी है बेहतर पोषण

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों के शरीर में कुछ प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों जैसे- विटामिन डी, विटामिन बी12, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि की कमी होती है उनमें मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है।

मैग्नीशियम, विटामिन-सी और कोलीन की गंभीर कमी के कारण ब्रेन फॉग जैसी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। सभी लोगों, विशेषकर बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए नियमित रूप से इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर दिए जाने चाहिए।

how to have good concentration what nutrient is important for it
ओमेगा-3 फैटी एसिड के लाभ - फोटो : iStock

ओमेगा-3 फैटी एसिड के लाभ

ओमेगा-3 फैटी एसिड को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती रही है, विशेष रूप मस्तिष्क स्वास्थ्य में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। ये फैटी एसिड मस्तिष्क में कोशिका झिल्ली की संरचना में योगदान करते हैं और न्यूरोट्रांसमीटर फंक्शन को ठीक रखते हैं जिससे एकाग्रता और संज्ञानात्मक प्रदर्शन में सुधार होता है।

आहार में इसे जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to have good concentration what nutrient is important for it
विटामिन-बी के फायदे - फोटो : iStock

बहुत जरूरी है विटामिन-बी वाली चीजें

संज्ञानात्मक कार्यों को ठीक रखने और मस्तिष्क की सेहत में सुधार करने के लिए विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स भी बहुत आवश्यक माना जाता है। विटामिन बी1 (थियामिन), बी2 (राइबोफ्लेविन), बी3 (नियासिन), बी5 (पैंटोथेनिक एसिड), बी6 (पाइरिडोक्सिन), बी7 (बायोटिन), बी9 ( फोलेट), और बी12 (कोबालामिन) जैसे तत्व मेटाबॉल्जिम और न्यूरोट्रांसमीटर को ठीक रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

विज्ञापन
how to have good concentration what nutrient is important for it
ब्रेन के लिए जरूरी है विटामिन-सी - फोटो : iStock

इम्युनिटी के साथ मस्तिष्क कार्यों के लिए विटामिन-सी

विटामिन-सी को मुख्यरूप से इम्युनिटी सिस्टम के लिए बहुत आवश्यक माना जाता रहा है। अध्ययनों में पाया गया है कि विटामिन-सी मस्तिष्क कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करती है। यानी कि अगर आपको मस्तिष्क को स्वस्थ रखना है, एकाग्रता को ठीक रखनी है तो खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, नींबू-संतर और शिमला मिर्च को आहार में जरूर शामिल करें। विटामिन-सी संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में आपके लिए जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed