फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली जीरा ही नहीं, नकली दूध के जरिए भी होता है सेहत के साथ खिलवाड़, ऐसे पहचानें

Wed, 20 Nov 2019 01:55 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 Nov 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
How to check if your milk is adulterated nakli doodh ko kaise pahchane
दूध - फोटो : अमर उजाला

नकली जीरा ही नहीं बल्कि नकली दूध के जरिए भी आपके सेहत के साथ खिलवाड़ होता है। अक्सर आपको भैंस या गाय के असली दूध के नाम पर मिलावटी व नकली दूध दे दिया जाता है और आप लंबे वक्त तक यह बात जान भी नहीं पाते हैं। त्योहारों के वक्त तो गांवों के साथ ही बड़े शहरों और कस्बों में भी नकली एंव मिलावटी दूध का कारोबार खूब फलता-फूलता है। पुलिस डिटर्जेंट से बने हजारों लीटर नकली दूध को बरामद करती है। हालांकि थोड़ी-सी सावधानी बरतने पर आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपके घर में आने वाला भैंस व गाय का दूध असली है या नकली..। या फिर आपका दूधिया इसमें मिलावट तो नहीं कर रहा।

How to check if your milk is adulterated nakli doodh ko kaise pahchane
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

दरअसल दिल्ली के बवाना थाना पुलिस ने फूल झाड़ू के चूरे से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। फैक्ट्री से तकरीबन बीस हजार किलो नकली जीरा और 8075 किलो कच्चा पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी  फूल झाड़ू के चूरे में गुड़ का शीरा और पत्थर का पाउडर मिलाकर नकली जीरा तैयार करते थे। इस तरह आपके घरों तक नकली जीरा परोसा जा रहा था और आप इसे असली समझकर सब्जी में छोंक लगा रहे थे। आगे जानिए कैसे होती है नकली दूध की पहचान..

How to check if your milk is adulterated nakli doodh ko kaise pahchane
गाय का दूध - फोटो : pixabay

दूध पीने से पहले आपके जेहन में यह ख्याल आना लाजमी है कि कहीं ये नकली तो नहीं है। क्योंकि कई बार डेयरी का असली दूध के नाम पर आपको नकली दूध बेचा जाता है। यह सिंथेटिक दूध होता है जिसे आप स्वाद के जरिए नहीं पहचान सकते हैं। इसके लिए आपको आपके घर में आने वाले भैंस और गाय के असली दूध में पानी की मात्रा मिलानी होगी। आप थोड़ा पानी लें और उतना ही दूध लें और दोनों को मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check if your milk is adulterated nakli doodh ko kaise pahchane
दूध

इसके बाद बर्तन में रखे पानी और दूध के मिश्रण को हिलाएं। अगर दूध में डिटर्जेंट होगा तो झाग नजर आएगा। अगर आप झाग में आने वाले बुलबुलों को लाइट के सामने ले जाएंगे तो इन बुलबुलों आपको रंग भी नजर आएंगे। अगर ऐसा हो रहा है तो समझिए आपको परोसे जा रहे असली दूध में डिटर्जेंट मिला हुआ है। आइए जानते हैं नकली दूध का पता लगाने के और तरीके..

विज्ञापन
How to check if your milk is adulterated nakli doodh ko kaise pahchane
डिजाइन पिक्चर

दरअसल, सिंथेटिक दूध बनाने के लिए उसमें यूरिया मिलाया जाता है और उसे हल्की आंच पर उबाला जाता है। इसके बाद इसमें डिटर्जेंट, सोडा स्टार्च, फॉरेमैलिन और वाशिंग पाउडर मिलाया जाता है। ऊपर से थोड़ा असली दूध मिला दिया जाता है और उसके बाद बेच दिया जाता है। लेकिन अगर आपके घर का दूध कुछ देर बाद पीला पड़ जाता है तो समझिए यह असली नहीं बल्कि नकली है। असली दूध कभी भी रखे रहने पर रंग नहीं बदलता है। जबकि नकली दूध गहरा पीला होने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed