फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शरीर के कितने वजन पर कितने ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है? जान लें क्या कहती है स्टडी

Fri, 13 Mar 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 13 Mar 2026 07:47 PM IST
सार

High Protein Foods For Vegetarians: प्रोटीन का सेवन हमारे शरीर के लिए सबसे बुनियादी पोषक तत्वों में से एक है। अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर उन्हें दिनभर में कितना प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
How Much Protein Do You Need Based on Body Weight know from Research
प्रोटीन - फोटो : Adobe Stock

Daily Protein Requirement According To Your Weight: प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों के निर्माण का बुनियादी आधार है। हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण क्रियाओं में प्रोटीन की बड़ी भूमिका होती है। जैसे बाल, त्वचा, एंजाइम और हार्मोन सब कुछ प्रोटीन से ही बने हैं। अक्सर हम स्वाद और पेट भरने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अपने शरीर की इस बुनियादी जरूरत को कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं।



हमारे देश के पारंपरिक आहार में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता अक्सर देखने को मिलती है, यही वजह है कि बहुत से लोगों के आहार में प्रोटीन की कमी देखने को मिलती है। कुछ स्टडी के अनुसार एक सामान्य वयस्क को आमतौर पर प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 से 1.0 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

उदाहरण के तौर पर, यदि आपका वजन 60 किलो है, तो आपको प्रतिदिन 48 से 60 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है। ध्यान रखें कि यह मात्रा शारीरिक सक्रियता और उम्र के अनुसार बढ़ भी सकती है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और लगातार थकान होती है, इसलिए संतुलित स्वास्थ्य के लिए अपनी डेली डाइट में सुधार करना बहुत जरूरी है।

How Much Protein Do You Need Based on Body Weight know from Research
प्रोटीन - फोटो : Adobe Stock
शारीरिक सक्रियता और प्रोटीन का गणित
  • हावर्ड के स्टडी के मुताबिक एक सेडेंटरी लाइफस्टाइल में जीने वाले व्यक्ति के लिए 0.8 ग्राम प्रोटीन पर्याप्त होता है, लेकिन नियमित व्यायाम करने वालों के लिए यह मात्रा बढ़ जाती है।
  • जो लोग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या भारी जिम वर्कआउट करते हैं, उन्हें मांसपेशियों की रिकवरी के लिए प्रति किलो वजन पर 1.2 से 1.7 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।
  • एथलीटों के मामले में यह मात्रा 2.0 ग्राम तक भी जा सकती है, ताकि उनके ऊतकों की मरम्मत तेजी से हो सके।

ये भी पढ़ें- Hair Fall: तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह
How Much Protein Do You Need Based on Body Weight know from Research
आहार - फोटो : Freepik.com
उम्र और विशेष स्थितियों में प्रोटीन की मांग
  • बढ़ती उम्र के बच्चों और किशोरों को ऊतकों के विकास के लिए अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जो उनके डेवलपमेंट साइकिल के लिए जरूरी होता है।
  • 50 वर्ष की आयु के बाद शरीर की मांसपेशियां नेचुरल रूप से कम होने लगती हैं, जिससे बचने के लिए बुजुर्गों को अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता सामान्य से लगभग 20-25 ग्राम अधिक लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Blood Donation: ट्रांसजेंडर-समलैंगिक रक्तदान कर सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में हुई चर्चा, जानिए क्या निकला फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Protein Do You Need Based on Body Weight know from Research
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन की कमी के संकेत
  • प्रोटीन की कमी से बालों का झड़ना, नाखूनों का कमजोर होना और बार-बार बीमार पड़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  • इसके विपरीत, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन (खासकर सप्लीमेंट्स के जरिए) किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है और डिहाइड्रेशन का कारण बनता है।
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नेचुरल स्रोतों जैसे दालें, पनीर, अंडे और सोयाबीन से प्रोटीन प्राप्त करना सप्लीमेंट्स के मुकाबले कहीं अधिक सुरक्षित और प्रभावी होता है।
विज्ञापन
How Much Protein Do You Need Based on Body Weight know from Research
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

संतुलित आहार ही स्वस्थ्य रहने की कुंजी
प्रोटीन की सही मात्रा का सेवन न सिर्फ आपको फिट रखता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद करता है। इसलिए अपनी प्लेट में विविधता लाएं और हर भोजन में प्रोटीन का एक स्रोत जरूर शामिल करें। एक और बात जो ध्यान देने वाली है वो ये कि सिर्फ वजन के हिसाब से ग्राम गिनने के बजाय, इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें।

स्रोत और संदर्भ
How much protein do you need every day?


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed