फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या रोजाना सेब खाने से कम होता है कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा? जान लीजिए ये बातें

Mon, 26 Oct 2026 10:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

सेब पोषक तत्वों और घुलनशील फाइबर से भरपूर फल है। इसका नियमित सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। सेब पाचन को दुरुस्त रखने, पेट भरा महसूस कराने और शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
How Eating Apples Daily May Benefit Your Heart roj apple khane ke fayde
सेब खाने के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर खानपान बेहद जरूरी है। इसके लिए फलों को रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब भी ऐसा ही एक फल है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए कई फायदे दे सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।



सेब का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। कुछ अध्ययनों में इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद बताया गया है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में भी सहायक है।

आइए जानते हैं कि रोजाना सेब खाने से दिल और पाचन को किस तरह लाभ मिल सकता है?

Trending Videos
How Eating Apples Daily May Benefit Your Heart roj apple khane ke fayde
सेब खाने से फायदे - फोटो : Freepik.com

 'एन एपल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे'

'एन एपल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे' यानी रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। यह कहावत सेब के पोषण संबंधी फायदों को दर्शाती है, हालांकि केवल सेब खाने से सभी बीमारियों से बचाव की गारंटी नहीं मिलती। 
 

  • इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर, खासकर पेक्टिन, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।
  • इसके अलावा, संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ सेब का सेवन रक्तचाप और हृदय रोगों के जोखिम को कंट्रोल रखने में सहायक हो सकता है।
How Eating Apples Daily May Benefit Your Heart roj apple khane ke fayde
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

 बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड पर असर

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को नियंत्रित रखना जरूरी है। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में  प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि रोजाना दो सेब खाने वाले प्रतिभागियों में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में कमी आई। यह सेब के नियमित सेवन और हृदय स्वास्थ्य के बीच संभावित लाभकारी संबंध को दर्शाता है।
 

  • कुछ अध्ययनों में सेब के सेवन को स्ट्रोक के जोखिमों को कम करने में भी लाभकारी पाया गया है। इससे स्ट्रोक का जोखिम 52 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Eating Apples Daily May Benefit Your Heart roj apple khane ke fayde
पाचन की समस्याएं - फोटो : adobe stock images

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार

सेब का फायदा सिर्फ हृदय स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में पाचन प्रक्रिया को सहारा देता है। यह मल त्याग को नियमित रखने और कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद कर सकता है। साथ ही, फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख लगने की परेशानी कम हो सकती है।
 

  • हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ संतुलित आहार के लिए जरूरी है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। सेब को छिलके सहित अच्छी तरह धोकर खाना फाइबर के अधिकतम लाभ दे सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed