फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इन समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है विटामिन-के का सेवन, जानिए इसके स्रोत

Tue, 12 Oct 2021 11:57 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 12 Oct 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
how does vitamin k help the body, all you need to know about this
विटामिन के क्यों जरूरी है? - फोटो : iStock

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसे आहार के सेवन की सलाह देते हैं जिससे सभी आवश्यक विटामिन्स, प्रोटीन और खनिजों की पूर्ति की जा सके। सामान्य तौर पर हम विटामिन-सी और डी की आवश्यकताओं के बारे में ज्यादा सुनते आ रहे हैं, हालांकि सिर्फ इन्हीं दो विटामिन्स के माध्यम से ही शरीर को स्वस्थ नहीं रखा जा सकता है, इसके अलावा आहार के माध्यम से कई अन्य विटामिन्स का सेवन भी जरूर करना चाहिए। विटामिन-के ऐसा ही पोषक तत्व है जिसे शरीर के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।



विटामिन-के, वसा में घुलनशील विटामिन है जो रक्त के थक्के, हड्डियों के मेटाबॉलिज्म और ब्लड कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता हैं। विटामिन-के, प्रोथ्रोम्बिन नामक प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ावा देता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और ब्लड क्लाटिंग को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक होता है। विटामिन-के की कमी के कारण समय पर ब्लड क्लाटिंग नहीं हो पाती है जिसके कारण चोट के समय अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता है।

how does vitamin k help the body, all you need to know about this
आहार से प्राप्त करें विटामिन के - फोटो : Pixabay

विटामिन के कैसे प्राप्त किया जाए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन के1 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा वनस्पति तेल और कुछ फलों से भी इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है। मांस, डेयरी उत्पाद, अंडे और सोयाबीन से विटामिन के2 प्राप्त की जा सकती है। एक कप कच्चे पालक में 145 मिलीग्रा. जबकि एक बड़े चम्मच सोयाबीन तेल में 25 मिलीग्राम विटामिन के पाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन के, की अनुशंसित पर्याप्त मात्रा उम्र और लिंग पर निर्भर करता है। 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को दिन में 90 माइक्रोग्राम (एमसीजी) और पुरुषों को 120 माइक्रोग्राम विटामिन के जरूरी होता है। 

how does vitamin k help the body, all you need to know about this
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन के जरूरी - फोटो : iStock

हड्डियों को रखता है स्वस्थ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन-के की अपर्याप्तता ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को बढ़ा सकती है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन के हड्डियों की मजबूती और रखरखाव
के लिए आवश्यक होता है। विटामिन-के हड्डियों के घनत्व में सुधार करने के साथ और फ्रैक्चर के जोखिम को भी कम करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन-के का सीमित मात्रा में सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how does vitamin k help the body, all you need to know about this
मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है विटामिन के - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी
अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-के का सेवन रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के साथ वयस्कों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अध्ययन से पता चलता है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में विटामिन-के की मात्रा को सुनिश्चित करके ब्लड क्लाटिंग और डेमेंशिया के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
how does vitamin k help the body, all you need to know about this
विटामिन के हृदय को रखे स्वस्थ - फोटो : iStock

हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
विटामिन-के का सेवन रक्तचाप को कम रखने में मदद करने के साथ धमनियों को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। हृदय में रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ कई प्रकार के रोगों के खतरे को कम करने के लिए विटामिन-के का सेवन आवश्यक होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-के का पर्याप्त सेवन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed