फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या डायबिटीज के कारण प्रजनन क्षमता पर भी होता है असर? अध्ययन में क्या पता चला

Mon, 05 Dec 2022 04:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Dec 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
how does diabetes affect fertility, diabetes risk factors in hindi
डायबिटीज के जोखिम कारक - फोटो : Pixabay

डायबिटीज एक गंभीर और क्रोनिक बीमारी है, जिसका शरीर पर कई प्रकार के दुष्प्रभावों का खतरा रहता है। ब्लड शुगर के बढ़ने की स्थिति तंत्रिकाओं से लेकर आंखों, किडनी, पाचन स्वास्थ्य के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति कई प्रकार से सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज, प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है? 



डायबिटीज के शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों को जानने के लिए किए गए तमाम अध्ययनों में पाया गया कि ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति शरीर के लिए गंभीर समस्याएं बढ़ाने वाली हो सकती है। 

कुछ अध्ययनों में डायबिटिक पुरुषों और महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य पर भी इसके दु्ष्प्रभाव देखे गए हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, सभी लोगों को डायबिटीज के जोखिमों से बचाव करते रहना जरूरी है। आइए जानते हैं कि प्रजनन क्षमता पर इसका क्या प्रभाव होता है?

how does diabetes affect fertility, diabetes risk factors in hindi
प्रजनन विकारों के कारण - फोटो : istock

प्रजनन स्वास्थ्य पर असर

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि डायबिटीज कुछ पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है। मधुमेह वाले पुरुषों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि बिना डायबिटीज वाले पुरुषों की तुलना में डायबिटिक लोगों में मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कम देखा गया। ऐसे में यह प्रभावित पुरुषों के लिए इरेक्शन प्राप्त करना और बनाए रखना मुश्किल कर सकती है।

मधुमेह शुक्राणु की गुणवत्ता को कम कर देता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि मधुमेह की स्थिति हार्मोन्स को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि इस तरह का जोखिम सभी को हो यह आवश्यक नहीं है।

how does diabetes affect fertility, diabetes risk factors in hindi
डायबिटीज के जोखिम कारकों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

यौन स्वास्थ्य पर भी देखा गया है दुष्प्रभाव

मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ गौतम तुषार बताते हैं, जिन लोगों में डायबिटिक न्यूरोपैथी की समस्या होती है, ऐसे लोगों में यौन स्वास्थ्य के जोखिम भी अधिक देखे गए हैं। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा रहना तंत्रिकाओं की क्षति का कारण बन सकती है, इस तरह की समस्या के कारण  इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

शोध में पता चलता है कि मधुमेह शुक्राणु की गुणवत्ता को कम कर सकता है लेकिन इसके कारण शुक्राणु की गतिशीलता (शुक्राणु की अंडे की ओर बढ़ने की क्षमता) में कमी से संबंधित साक्ष्य कम हैं। ऐसे में इसके कारण इंफर्टिलिटी का खतरा नहीं माना जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how does diabetes affect fertility, diabetes risk factors in hindi
डायबिटीज की समस्या और जोखिम - फोटो : istock

डायबिटिक महिलाओं के यौन स्वास्थ्य पर असर

डायबिटीज की स्थिति महिलाओं में भी कई प्रकार के यौन स्वास्थ्य से संबंधित विकारों को बढ़ा सकती है। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण पेशाब पथ के संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है जिसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह किडनी को भी प्रभावित करने वाली स्थिति हो सकती है। इसके अलावा डायबिटिक महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), जननांगों में जलन, संक्रमण का जोखिम भी अधिक देखा गया है। 

विज्ञापन
how does diabetes affect fertility, diabetes risk factors in hindi
मधुमेह को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है? - फोटो : istock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

डॉ. गौतम कहते हैं, डायबिटीज से पुरुषों और महिलाओं दोनों को बचाव करते रहना जरूरी होता है, इसके कारण शरीर की अन्य प्रकार की जटिलताओं के अलावा प्रजनन और यौन स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। विशेषकर जिन लोगों को डायबिटीक न्यूरोपैथी की समस्या है उनमें खतरा अधिक हो जाता है। डायबिटीज की इस प्रकार की जटिलताओं से बचे रहने के लिए ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करें। आहार और जीवनशैली को ठीक रखकर इस प्रकार की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। 




----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed