फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर को कुछ इस तरह से तबाह कर देता है कोरोना वायरस

Tue, 17 Mar 2020 07:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 17 Mar 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
how corona virus destroys the body
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बीते साल दिसंबर में सबसे पहले चीन में कोरोना वायरस कोविड 19 के मामले सामने आए। इसके बाद ये तेजी से दुनिया भर के 140 से अधिक देशों में फैला और विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसे महामारी घोषित करना पड़ा। कोरोना वायरस, इंसानों में कोविड 19 नाम की एक बीमारी देता है। हालांकि इसके शुरुआती लक्षण बेहद मामूली होते हैं लेकिन इससे लोगों की जान भी जा सकती है। ये वायरस किस तरह शरीर पर हमला करता है? इसका इलाज किस तरह किया जाता है और क्यों कई ऐसे लोगों की इससे मौत हुई जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था?

how corona virus destroys the body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड
आधिकारिक तौर पर पैन्डेमिक कोरोना वायरस का नाम सार्स सीओवी-2 है (Sars-CoV-2)। इन्क्यूबेशन पीरियड संक्रमण और लक्षण दिखने के बीच का वक्त होता है। ये वो वक्त होता है जब वायरस इंसान के शरीर में जम जाता है। शरीर के भीतर जाने के बाद ये वायरस इंसान के लिए सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकता है। इसका पहला हमला आपके गले के आसपास की कोशिकाओं पर होता है। इसके बाद सांस की नली और फेफड़ों पर हमला करता है। यहां ये एक तरह की "कोरोना वायरस फैक्ट्रियां" बनाता है। यानी यहां अपनी संख्या बढ़ाता है। नए कोरोना वायरस बाकी कोशिकाओं पर हमले में लग जाते हैं। शुरुआती दौर में आप बीमार महसूस नहीं करते। हालांकि कुछ लोगों में संक्रमण के शुरुआती वक्त से ही लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड भी लोगों में अलग-अलग हो सकता है। औसतन ये पांच दिन का होता है।

how corona virus destroys the body
कोरोना वायरस - फोटो : फाइल फोटो

मामूली बीमारी
अधिकतर लोगों में जो लक्षण दिखाई देते हैं वो मामूली होते हैं। कहा जा सकता है कि संक्रमित लोगों में से दस में से आठ में ये लक्षण बेहद मामूली होते हैं, और ये लक्षण बुखार और खांसी होते हैं। बदन दर्द, गले में खराश और सिर दर्द भी हो सकता है। आपके शरीर का इम्युन सिस्टम वायरस से लड़ने की कोशिश करता है। आपका शरीर वायरस को एक विदेशी हमलावर की तरह देखता है और पूरे शरीर को संकेत देता है कि शरीर पर हमला हुआ है। इसके बाद वो वायरस को खत्म करने के लिए साइटोकाइन नाम का केमिकल छोड़ना शुरू करता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति पूरे जोर से हमले का जवाब देने में जुट जाती है और इस कारण आपको बदन दर्द और बुखार भी हो सकता है। कोरोना वायरस के कारण होने वाली खांसी अमूमन सूखी खांसी होती है जिसमें बलगम नहीं आता। लेकिन कभी-कभी ये मामला खराश तक भी सीमित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how corona virus destroys the body
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

रोग प्रतिरोध वायरस
कुछ लोगों को खांसी में बलगम भी आ सकता है। ऐसे मामलों में बलगम में फेफड़ों की वो मृत कोशिशाएं भी होती हैं जो वायरस के कारण नष्ट हो जाती हैं। इस लक्षणों में अक्सर डॉक्टर आपको आराम करने, खूब सारा पानी पीने और पैरासिटामॉल लेने के लिए कहते हैं। इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती। ये स्थिति करीब एक सप्ताह तक रहती है। जिन लोगों का इम्युन सिस्टम वायरस से लड़ने में कामयाब होता है, उनका स्वास्थ्य एक सप्ताह के भीतर सुधरने लगता है। लेकिन कुछ मामलों में व्यक्ति का स्वास्थ्य और बिगड़ता है। कोविड 19 के गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं। अब तक कोविड 19 के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उससे अब तक ये पता चला है। लेकिन हाल में कुछ अध्ययन सामने आए हैं जिनका कहना है कि इस बीमारे में नाक बहने जैसे सर्दी जुकाम के लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
how corona virus destroys the body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कोविड 19 के गंभीर लक्षण
अगर बीमारी बढ़ जाए तो इसके कई कारण होते हैं। पहला यह कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस को खत्म करने के लिए जरूरत से अधिक काम करती है। इस दौरान जो केमिकल बनते हैं वो पूरे शरीर को संकेत देते हैं जिससे शरीर सूजने लगता है। कभी-कभी इस सूजन के कारण शरीर को गंभीर क्षति पहुंचती है। किंग्स कॉलेज लंदन की डॉक्टर नैटली मैक्डरमॉट कहती हैं, "वायरस के कारण रोग प्रतिरोधक तंत्र का संतुलन बिगड़ता है और सूजन दिखनी शुरू हो जाती है। हम अब तक ये नहीं जान पाए कि वायरस कैसे ये काम करता है।" फेफड़ों की इसी सूजन को निमोनिया कहते हैं। अगर ये वायरस आपके मुंह से होते हुए आपकी सांस की नली में प्रवेश करता है और फिर आपके फेफड़ों तक पहुंचता है तो आपके फेफड़ों को छोटे-छोटे एयरसैक बना देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed