हमारी रोज की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनपर हमारा ध्यान नहीं जाता लेकिन वो हमारे दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती हैं। यहां तक की इतना बुरा प्रभाव जिससे हम पागल तक हो सकते हैं।
ब्लीचिंग क्रीम से हो सकता है 'लकवा', घर के ये सामान भी हैं जहरीले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर की कोटिंग-
फर्नीचर की कोटिंग के लिए एक कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस कोटिंग की वजह से ये फर्नीचर जल्दी आग नहीं पकड़ता। ये कैमिकल आसानी से हवा में मिल जाता है। जब हम सांस लेते हैं तो ये हमारे शरीर में पहुंच जाता है और दिमाग और नर्वस सिस्टम पर बुरा प्रभाव डालता है।
कीटनाशक-
खेतों में छिड़का जाने वाला कीटनाशक कीड़ों को मारने के साथ-साथ आपके दिमाग को खराब करने की भी क्षमता रखता है। इससे पारकिंसन होने का खतरा होता है। यहां तक की गर्भवती महिलाओं में इसके कारण शिशुओं के दिमाग का विकास तक रुक जाता है।
बच्चों के खिलौने-
बच्चों के खिलौनों में सीसा होता है। यहां तक की पेंट, केबल, पानी के पाइप में भी सीसा होता है। सीसा गर्भवती महिलाओं की हड्डियों में जमा हो जाता है। इससे पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग का विकास रुक जाता है।
ब्लीचिंग क्रीम-
बल्ब, बैटरी और ब्लीचिंग क्रीम में पारा होता है। ये रक्त कोशिकाओं में जमा होकर दिमाग में पर्याप्त खून नहीं पहुंचने देता। इससे मीनामाटा नाम की बीमारी हो सकती है। यहां तक की शरीर को लकवा भी मार सकता है।