फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं तनाव को दूर करने के घरेलू उपाय, रात में इन चार चीजों के सेवन से मिलेगा लाभ

Tue, 12 Oct 2021 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Oct 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Home remedies to relieve stress and anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

अगर ये कहा जाए कि बीमारियां मानव जीवन का हिस्सा बन चुकी है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हमने बीते कुछ सालों में देखा कि किस तरह कई गंभीर बीमारियों ने मानव शरीर को जकड़ा है। फिर चाहे वो कोरोना महामारी हो या बाकी अन्य तरह की बीमारियां। ये सभी मानव जाति के लिए काफी घातक साबित हुई हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जिन्हें हम हल्के में लेते हैं या फिर नजरअंदाज करते हैं और ये हमें अदंर ही अदंर खोखला करती हैं। जैसे- तनाव और चिंता करना। ये किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं है और इनके परिणाम भी काफी घातक होते हैं। इसलिए जरूरी है कि इनसे बचने के लिए कुछ किया जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे खाने की कुछ चीजें आपकी इसमें मदद कर सकती हैं।

Home remedies to relieve stress and anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूध

  • दूध में प्रोटीन होता है, और आपने देखा होगा कि डॉक्टर्स भी हर किसी को दूध पीने की सलाह देते हैं। वहीं, दूध पीने से दिमाग शांत होता है, जिससे अच्छी नींद मिलती है। इसलिए दूध को चिंता और तनाव दूर करने मे काफी कारगार माना जाता है।
Home remedies to relieve stress and anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला खाएं

  • केले में कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होने से ये ट्रिपटोफेन बनाने में मदद करता है, जिसके कारण दिमाग को अच्छी नींद मिलती है और मसल्स और नसों को भी आराम मिलता है। ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies to relieve stress and anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बादाम

  • बादाम तेज नींद दिलाने में मदद करते हैं। बादाम में अच्छे फैट, एमिनो एसिड और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में ये नीद को पूरा करने में काफी मदद करते हैं। इसलिए आप बादाम का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
विज्ञापन
Home remedies to relieve stress and anxiety
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहद

  • अच्छी नीद दिलाने मे शहद भी मदद करता है, क्योंकि इसके सेवन से पूरे शरीर में पॉजिटीव असर देखने को मिलता है। वहीं, जब नींद अच्छी आती है, तो शरीर को भी तनाव से मुक्त होने में मदद मिलती है।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed